Breaking News

अटेवा ने डॉ राम आशीष सिंह की पुण्यतिथि को मनाया पेंशन संकल्प दिवस के रूप मे



बलिया।। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पेंशन बचाओ मंच अटेवा, बलिया द्वारा कम्पनी बाग(चन्द्रशेखर उद्यान), बलिया में  दिनाँक 07-12-2024 को सायं 5 बजे पेंशन शहीद डॉ राम आशीष सिंह जी की पुण्य स्मृति "पेंशन संकल्प दिवस" के रूप में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में जनपद के कोने-कोने से उपस्थित सैकड़ो अटेवियन्स साथियों ने पेंशन शहीद स्व०रामशीष जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और कैंडल जलाकर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

     उल्लेखनीय है कि पुरानी पेंशन बहाली हेतु 07 दिसम्बर 2016 को लखनऊ में अटेवा के बैनर तले आयोजित विधानसभा घेराव-प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा बर्बर तरीके से किये गये लाठीचार्ज में जनपद कुशीनगर के शिक्षक डा राम आशीष सिंह की मृत्यु हो गयी थी। उक्त घटना के बाद पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन पूरे देश में आग की तरह फैल गया । हम सभी शिक्षक / कर्मचारी शहीद डा राम आशीष सिंह के कर्जदार है। सबने यह संकल्प लिया कि आज "पेंशन संकल्प दिवस" पर सबने यह संकल्प लिया कि उनका सपना(पुरानी पेंशन बहाली) पूरा करके ही ये कर्ज चुकाया जा सकता है तभी हमारे शहीद साथी, की आत्मा को शांति मिलेगी । श्रद्धांजली  सभा में उपस्थित समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली होने तक अनवरत संघर्ष करने का संकल्प लिया।




      आज पेंशन संकल्प दिवस/श्रद्धांजलि सभा अटेवा, बलिया के जिला संयोजक श्री समीर कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न की गई। इस सभा में महामंत्री राकेश कुमार मौर्य, विनय राय(प्रवक्ता), संजय पाण्डेय(आडिटर/कार्यकारी कोषाध्यक्ष), मलय कुमार पांडेय(संगठन मंत्री), पंकज कुमार सिंह(मीडिया प्रभारी), संजीव कुमार सिंह(मीडिया प्रभारी), योगेन्द्र नाथ पांडेय अध्यक्ष रा क सं परिषद,अजय कु सिंह अध्यक्ष प्रा शि संघ,राजेश सिंह अध्यक्ष रा शैक्षिक महासंघ,रामनाथ पासवान प्रदेश उपाध्यक्ष राज्य कर्मचारी परिषद,लाल साहब यादव जिलाध्यक्ष माध्यमिक एकजुट,राम प्रकाश सिंह ARP,विनय सिंह विसेन ब्लॉक अध्यक्ष अटेवा चिलकहर,क्रांति देव सिंह ब्लॉक अध्यक्ष नवानगर,राकेश सिंह ब्लॉक अध्यक्ष नगरा, हरेंद्र कुमार,राहुल पाल,नमिता तिवारी,संजय खरवार,श्याम नारायण सिंह,रमेश प्रजापति,रमेश सिंह,राज कुमार गुप्ता,आर वी यादव,राजेश कुमार कृष्ण मोहन तिवारी,बब्बन यादव,आदि शिक्षक व कर्मचारी साथी उपस्थित रहे।