Breaking News

सनबीम स्कूल बलिया में दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता "चतुरंग" का हुआ शुभारंभ

 






बलिया।। खेलोगे कूदोगे बनोगे नवाब उक्ति को चरितार्थ करने हेतु आज के शिक्षण प्रणाली में खेलों को अन्य विषयों की भांति विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण माना गया है। आज के समय में विद्यार्थी न केवल परिक्षाओं में उत्तीर्ण हो अपितु विभिन्न खेलों में भी सफलता प्राप्त कर अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय दे रहें हैं।

इसी क्रम में विद्यार्थियों के भीतर छुपी ऊर्जा एवम उनकी बौद्धिक प्रतिभा को निखारने हेतु बलिया के सनबीम स्कूल में दो दिवसीय जनपदीय शतरंज प्रतियोगिता *चतुरंग -2024* का आयोजन किया गया है। 


 5 जुलाई को  मुख्य अतिथि के रूप में  मनीष सिंह(बीएसए) , विशिष्ट अतिथि  के रूप में  जिला शतरंज संगठन के अध्यक्ष  देवेन्द्र सिंह  तथा जिला शतरंज संगठन के सचिव  उमेश सिंह द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ कुंवर अरुण सिंह तथा प्रधानाचार्या डॉ अर्पिता सिंह ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया।  तत्पश्चात मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन द्वारा प्रतियोगिता में उपस्थित सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अच्छा प्रदर्शन करने की एवम सफल होने की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर  जिले की राष्ट्रीय रैंकिंग प्राप्त खिलाड़ी रिया मिश्रा को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
















बता दें कि इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों क्रमशः सरस्वती बालिका विद्यालय रामपुर, नागाजी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर,शेमुशी विद्यापीठ, सेक्रेट हार्ट,ज्ञान कुंज एकेडमी, द होराइजन  आदि के क्रीडार्थियों ने  विभिन्न आयुवर्ग में प्रतिभाग किया है।प्रतियोगिता के प्रथम दिन सभी खिलाड़ियों ने अपने खेलों में सराहनीय प्रदर्शन किया। 


प्रतियोगिता के प्रथम दिन  बतौर आर्बिटर श्री ओंकार सिंह, श्री आदित्य द्विवेदी,श्री सुधीर सिंह, श्री मनोज शर्मा, श्री वीरेन्द्र राय,श्री अजय तिवारी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय के खेल प्रशिक्षक  श्री पंकज कुमार सिंह,श्री उपेंद्र सिंह, श्री एल बी रावत,तरुण सक्सेना, प्रीति गुप्ता आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।