Breaking News

पत्नी ही निकली हत्या की साजिशकर्ता : पति की आशनाई से तंग आकर भाड़े के हत्यारों से करायी हत्या, पत्नी समेत तीन गिरफ्तार, दो फरार

 



मधुसूदन सिंह 

बलिया।। बलिया एक्सप्रेस की खबर पर आज एक बार फिर मुहर लग गयी है। बलिया एक्सप्रेस ने अपने सुबह के समाचार मे साफ कहा था कि भीमपुरा थाना क्षेत्र मे हुई विनोद सिंह की हत्या का आज खुलासा कर देगी, हुआ भी यही। विनोद सिंह कों आशनाई मे जमीन बेचकर उड़ाना पत्नी अनीता कों नागवार लग रही थीं। ज़ब अनीता के बार बार समझाने पर भी अपनी ऐय्याशी की हरकतों से बाज नहीं आये और खेत बेच कर गुलछर्रे उड़ाने लगे तो यह अनीता कों बर्दाश्त नहीं हुआ और भाड़े के हत्यारों से 2 लाख रूपये मे 6 जून कों सोते समय हत्या करा दी। बता दे कि अनीता अपने बेटे के साथ मुंबई रहती है।



 बता दे किइस हत्याकांड के बाद पुलिस अधीक्षक बलिया  देव रंजन वर्मा  के कुशल निर्देशन में  अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी  अनिल कुमार झां व क्षेत्राधिकारी रसड़ा  मो0 फहीम कुरैशी के निकट पर्यवेक्षण में  थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 112/2024 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात में गठित टीम ने आज दिनांक 11.06.2024 को *सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक  विश्वनाथ यादव तथा एसओजी प्रभारी उ0नि0  अजय यादव मय टीम व थाना भीमपुरा पुलिस टीम के थानाध्यक्ष  मनोज कुमार सिंह मय फोर्स कों मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी  कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त बेलौझा के तरफ जाने वाले मार्ग पर बाहरपुर पुलिया पर बैठे है मुखबिर की सूचना के आधार पर 01 नफर अभियुक्त सुनील सिंह पुत्र जनार्दन सिंह निवासी सुरूआँ  मिसिरपुर थाना फत्तनपुर जिला प्रतापगढ़ उम्र 25 वर्ष को समय 03.25 AM बाहरपुर पुलिया से गिरफ्तार किया गया । दो अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गये । गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर आलाकत्ल चाकू बरामद किया गया तथा मोटर साइकिल स्पेलेण्डर को धारा 207 MV ACT मे सीज किया गया ।

 गिरफ्तार अभियुक्त के बयान के आधार पर घटना मे शामिल जयप्रकाश यादव पुत्र स्व0 बलिराज यादव निवासी कल्यानपुर चरौंवा थाना भीमपुरा जनपद बलिया, अनिता सिंह पत्नी विनोद सिंह निवासी भीमपुरा नं01 थाना भीमपुरा जनपद बलिया (मृतक की पत्नी)को घर पर दबिस देकर गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय बलिया रवाना किया जा रहा है । 


                        घटना का कारण

मृतक विनोद सिंह उम्र 55 वर्ष और उसकी पत्नी अनीता सिंह उम्र 45 वर्ष के बीच अच्छे सम्बन्ध नही थे । पत्नी मुम्बई में रहती थीं । विनोद सिंह (मृतक) भीमपुरा में अपनी पत्नी से अलग रहते थे ।मृतक लगातार अपनी जमीन/प्रापर्टी बेंच कर गलत कार्यो में बर्बाद कर रहा था ।मृतक की पत्नी अनीता सिंह को लगा कि सारी जमीन/प्रापर्टी ऐसे ही बेच देगा, तो उसने सुनील सिंह, अजय चौहान और सन्नी चौहान के साथ मिलकर मारने की योजना बनाई ।

मारने के लिए पत्नी अनीता सिंह ने 02 लाख रू0 की डील सुनील सिंह के साथ की जिसमें (01 लाख ऑनलाइन ट्रांसफर व शेष कैश ) ।घटना के दिन 06.06.2024 की शाम को सुनील, अजय और सन्नी 04 बजे शाम को भीमपुरा पहुंच गये । वहां पर इनका किरायेदार जय प्रकाश यादव ने इनकी लोकेशन बताने में मदद की । रात्रि में लगभग 11.30 बजे तीनो पीछे के रास्ते से जाकर विनोद सिंह की हत्या करके भाग गये । मंगलवार कों 03 अभियुक्तों अनीता सिंह, सुनील सिंह, जयप्रकाश यादव को गिरफ्तार कर रिमाण्ड हेतु भेजा जा रहा है ।




          गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता 

1. सुनील सिंह पुत्र जनार्दन सिंह निवासी सुरूआँ  मिसिरपुर थाना फत्तनपुर जिला प्रतापगढ़

2. जयप्रकाश यादव पुत्र स्व0 बलिराज यादव निवासी कल्यानपुर चरौंवा थाना भीमपुरा जनपद बलिया

3. अनीता सिंह पत्नी विनोद सिंह निवासी भीमपुरा नं01 थाना भीमपुरा जनपद बलिया (मृतक की पत्नी)

*पंजीकृत अभियोग-*

1. मु0अ0सं0 112/2024 धारा 302/120बी भादवि व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना भीमपुरा बलिया ।

                          बरामदगी

1. 01 अदद आलाकत्ल चाकू

2. 01 अदद मोटर साइकिल स्प्लेण्डर 

*गिरफ्तार करने वाली टीम-*

1. निरीक्षक  विश्वनाथ यादव प्रभारी सर्विलांस सेल बलिया    

2. उ0नि0  अजय यादव एसओजी प्रभारी बलिया 

3. थानाध्यक्ष  मनोज कुमार सिंह थाना भीमपुरा जनपद बलिया मय फोर्स

4. उ0नि0  वरुण कुमार राकेश थाना भीमपुरा जनपद बलिया

5. हे. का. रोहित कुमार सर्विलांस टीम बलिया

6. हे.का. जसबीर सिंह SOG टीम बलिया

7. हे.का. राकेश कुमार यादव SOG टीम बलिया

8. हे.का. लवकेश पाठक SOG टीम बलिया

9. का0अर्जुन यादव सर्विलांस टीम बलिया

10. का0 विनोद रघुवंशी सर्विलांस टीम बलिया

11. का0 विकास सिंह सर्विलांस टीम बलिया

12. का0 श्याम कुमार SOG टीम बलिया

13. का0 महेश कुमार SOG टीम बलिया

14. का0 शशि भूषण SOG टीम बलिया

15. का0 मंजीत यादव SOG टीम बलिया

16. का0 रमेश चौहान थाना भीमपुरा बलिया

17. का0 सत्यम मौर्या थाना भीमपुरा बलिया

18. म0का0 प्रियंका थाना भीमपुरा बलिया

19. का0 चालक उमेश यादव थाना भीमपुरा बलिया