Breaking News

अमित शाह ने की बलिया कों आदर्श जनपद बनाने की घोषणा, नारद राय व राम इक़बाल सिंह कों किया बीजेपी मे शामिल






बलिया।। 29/05/2024 दिन बुधवार को लोकसभा क्षेत्र बलिया में भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी  नीरज शेखर के समर्थन में भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह, ने माल्देपुर बलिया में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। इस विशाल जनसभा में मंच पर परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह, संजय राय,  दानिश आजाद अंसारी (राज्य मंत्री), श्रीमती रजनी तिवारी (राज्य मंत्री), केतकी सिंह (विधायक), वीरेंद्र सिंह मस्त (सांसद बलिया),  रविशंकर सिंह पप्पू (विधान परिषद सदस्य),  संजय यादव (जिलाध्यक्ष भाजपा),  विजय बहादुर दुबे,  उपेन्द्र तिवारी (पूर्व मंत्री), आनन्द स्वरूप शुक्ल (पूर्व मंत्री),  चंद्रशेखर सिंह, सुरेन्द्र सिंह (पूर्व विधायक) सहित लोकसभा क्षेत्र बलिया के समस्त विधानसभा क्षेत्रों से हजारों की संख्या में नागरिक बंधु एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 













श्री अमित शाह ने जनता से अपील की कि वे आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी  नीरज शेखर को अपना समर्थन दें। उन्होंने कहा, "नीरज शेखर का नेतृत्व बलिया के विकास को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा। आपका एक वोट हमारे संकल्पों को साकार करेगा और बलिया को एक आदर्श जिला बनाने की दिशा में बड़ा कदम होगा।"



श्री अमित शाह ने अपने भाषण की शुरुवात महर्षि भृगु मुनि एवं शेर- ए- बलिया चित्तु पाण्डेय, शहीद मंगल पाण्डेय, हरिहरानंद महाराज को स्मरण कर किया। उन्होंने बताया की यह वीर भूमि बलिया पूरे भारत में सबसे पहले आजाद होने वाला जनपद है। भारत के स्वतंत्रता में इस भूमि का विशेष महत्व रहा है। 

उन्होंने बलिया के लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा, " पिछले वर्षों से जिस तरह से विकास कार्य चल रहे हैं, उससे अधिक गति से हम आगे काम करेंगे। बलिया के हर नागरिक को उनकी जरूरतें और सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। हमारा उद्देश्य सबका साथ, सबका विकास, और सबका विश्वास प्राप्त करना है।"

श्री अमित शाह ने समाजवादी पार्टी (सपा) और अन्य विपक्षी दलों के बारे में  कहा कि उन्होंने राज्य के विकास की बजाय भ्रष्टाचार और परिवारवाद को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा, "भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश को एक नई दिशा दी है और हम प्रदेश के हर नागरिक की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं।"






 "हमारी सरकार ने देश और प्रदेश में विकास के नए मापदंड स्थापित किए हैं। बलिया के विकास के लिए हमारी योजनाएं और भी व्यापक और प्रभावी होंगी।""आपके एक वोट से इस देश में दस सालो में अमूल चूल परिवर्तन हुए हैं। आपका एक वोट ने जम्मू एवं कश्मीर से धारा 370  हटाकर हमेशा हमेशा के लिए इसे भारत का हिस्सा बनाया है।"

नारद राय, रामइक़बाल सिंह ने ली बीजेपी की सदस्यता 

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री नारद राय और सपा के ही वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक रामइक़बाल सिंह कों भरे मंच पर गृहमंत्री अमित शाह ने बीजेपी मे शामिल करते हुए माला पहनाकर और बीजेपी का दुपट्टा ओढ़ाया। बता दे कि ये दोनों नेता कुछ दिनों से समाजवादी पार्टी मे अपने आपको उपेक्षित महसूस कर रहे थे। अभी दो दिन पहले ही मीडिया कों दिये बयान मे नारद राय ने ऐलान किया था कि बलिया मे साइकिल की रफ़्तार कों रोक कर उसमे ताला लगाएंगे। यह भी कहा था कि बलिया मे सपा मतलब नारद राय और ज़ब नारद राय सपा से निकल गये तो अब पार्टी का कोई वजूद नहीं बचेगा। 

वही राम इक़बाल सिंह चिलकहर से बीजेपी के पूर्व विधायक रहे है, जो बीजेपी छोड़कर सपा मे आये थे। आज पुनः बीजेपी मे शामिल हो गये। ये वही विधायक है जिनके चलते मायावती व बीजेपी की मिलीजुली सरकार गिर गयी थीं।