Breaking News

देश का पैसा लेकर भागने वाले न ब्राह्मण न ठाकुर न यादव न मुसलमान, सभी गुजराती व पीएम मोदी के परिचित



बलिया।। बलिया के मतदाताओं के मत का अपहरण सत्ता के संरक्षण में नही होने दिया जाएगा। उक्त बात 72 बलिया लोकसभा क्षेत्र से इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी सनातन पाgण्डेय बुधवार को गठबंधन के सभी सहायोगियो के साथ जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर प्रेस से बात कर करते हुए कही।




    इण्डिया गठबंधन के उम्मीदवार सनातन पाण्डेय ने कहा कि जब से केंद्र और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनी है तब से ये दोनो इंजन सिर्फ धुआं छोड़ रहे हैं चल नही रहे हैं।देश में महंगाई और बेरोजगारी के कारण देश का आम नागरिक कराह रहा है युवा हताशा में हैं। किसान की आय दोगुनी करने की बात कर सत्ता में आई भाजपा किसानो पर गोली चलाती हैं। नोटबंदी इस सरकार का सबसे बड़ा घोटाला है।


गरीबों का पैसा लूटने वाले भगोड़ों से बीजेपी चंदा लेकर विदेश भगाती हैं। देश का पैसा लेकर भागने वालों मे न कोई ठाकुर है, न कोई ब्राह्मण है, न कोई यादव है, न कोई मुसलमान है, भागने वाले गुजरात के और पीएम मोदी के नात रिश्तेदार व जानने वाले है।झूठ और जुमला इनके अंतरात्मा में बसे हैं। भाजपा के लोग सामने दिख रही अपनी हार से बौखला गए हैं और अनाप शनाप बोल रहे हैं वही इंडिया गठबंधन अपने घोषणा पत्र को एक पवित्र ग्रंथ के रुप में मान कर उसे जनता तक पहुंचा रहा हैं। सरकार बनते ही गरीबों का पैसा लूटकर भागने वालों को भारत लाया जाएगा तथा सजा दिलाया जायेगा।







 सनातन पाण्डेय ने कहा कि बलिया सीट पर इण्डिया गठबंधन को सभी वर्ग के लोगो का समर्थन प्राप्त हो रहा हैं। पूरे प्रदेश में गठबन्धन के प्रति लोगो  के मन में उत्साह हैं। कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर सभी भगोडो कों विदेश से वापस लाकर पैसा वसूल कर महिलाओं कों एक लाख रूपये और बेरोजगारों कों बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा।

 



 

     इस अवसर पर सपा जिला अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक, आमदनी सुशांत राज भारत, सीपीएम परमात्मा राय, सीपीआई एमएल के लक्षमण यादव,जनाधिकार पार्टी अजय पासवान, वीआईपी के हरिराम शहानी सुहेलदेव स्वभिमान समाज पार्टी विश्राम राजभर आदि सहित सभी सहयोगी पार्टी के लोग उपस्थित रहे।

    प्रेसवार्ता के शुरुआत में ही काग्रेस जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक द्वारा सपा प्रत्याशी सनातन पाण्डेय के कार्यालय पर बुके एवं अंगवस्त्रम देकर  सम्मानित किया तत्पश्चात गठबन्धन के सभी दलों के अध्यक्ष गणों द्वारा सनातन पाण्डेय का मल्यार्पण कर स्वागत किया है। प्रेस वार्ता की शुरुआत पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी"ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त कर किया।