Breaking News

सिविल डिफेंस गोमतीनगर ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

 



लखनऊ।। गोमतीनगर स्थित प्रकाश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज विशाल खंड -1 में प्रखण्ड गोमती नगर सिविल डिफेंस लखनऊ द्वारा शासन के निर्देशानुसार *मतदाता जागरूकता अभियान* कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र छात्राओं को *मतदान की शपथ* दिलाई गई। मतदाता जागरूकता अभियान में सिविल डिफेंस लखनऊ के राष्ट्रपति पदक से सम्मानित सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर *मनोज वर्मा* ने *मतदान की शपथ* दिलाई।

  



 

मतदाता जागरूकता अभियान मे सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर सुमित मौर्य भी उपस्थित रहे उन्होंने अपील की कि 20 मई 2024 को वोट जरूर दें, वोट देना आपका अधिकार ही नहीं दयित्व भी है। वोट जरूर दें अभियान मे पूर्व वार्डन वारिस अली खान, आशीष कुमार, सज्जन अली, शाजिया सिद्दीकी, सद्दाम, मोहम्मद अलीम द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।

मतदाता जागरूकता अभियान के आयोजक नफीस अहमद एवम विद्यालय के प्रबंधक आर.डी. मौर्य द्वारा सिविल डिफेंस अधिकारियो का स्वागत किया गया।मतदाता जागरूकता अभियान मे विद्यालय प्रधानाचार्य -तृप्ति सिंह, आरती त्रिपाठी, शीतल सक्सेना, सुनीता, शालिनी श्रीवास्तव आदि स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।