Breaking News

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर सम्मान समारोह व पुस्तक लोकार्पण प्रयागराज में, पहली तैयारी बैठक 3 मई को




प्रयागराज।।देश भर के मान्य संपादकों पत्रकारों और साहित्यकारों के सम्मान सुरक्षा एवं शक्ति के लिए संकल्पित  संगठन भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह एवं पुस्तक लोकार्पण का आयोजन प्रयागराज में किया जाएगा।

       उपरोक्त जानकारी भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पवनेश कुमार पवन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मथुरा प्रसाद धुरिया एवं राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय की संयुक्त विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। उन्होंने बताया कि आगामी 3 मई को ही  आगामी अक्टूबर माह में प्रयागराज में होने वाले महासंघ के राष्ट्रीय महादिवेशन की पहली तैयारी बैठक बुलाई गई है , जिसमें प्रयागराज जिला इकाई  तथा मंडल इकाई  एवं उत्तर प्रदेश इकाई के सभी पदाधिकारियों  की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।

 



 

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ने बताया कि इसी बैठक में राष्ट्रीय महादिवेशन के लिए गठित की जाने वाली सभी उप समितियों  के पदाधिकारियों  को उनके दायित्व की घोषणा की जाएगी और महासंघ से जुड़े कई वरिष्ठ साहित्यकारों के पुस्तकों का लोकार्पण एवं उनका सम्मान समारोह भी होगा। मीडिया प्रभारी के अनुसार इस अवसर पर महासंघ की सहयोगी संस्थाओं द्वारा सम्मानोपाधि  वितरण का कार्यक्रम भी रखा गया है जिसमें अन्य जनपदों के साहित्यकार भी उपस्थित होंगे। महानगर प्रयागराज इकाई के सम्मानित  पदाधिकारियों  की मेजबानी में आयोजित उक्त बैठक एवं सम्मान समारोह में जिला इकाई तथा मंडल इकाई के साथ-साथ उत्तर प्रदेश इकाई के सभी पदाधिकारी को अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।