Breaking News

गोरखपुर की बिटिया रीत सिंह श्रीनेत श्रेष्ट गीतकार के रूप में हुई सम्मानित




गोरखपुर।। रीत सिंह श्रीनेत ऐसा नाम जिनसे कम आयु में उत्कृष्ट गीतकार का सम्मान प्राप्त करके अपने माता पिता, गांव व जनपद गोरखपुर का नाम रोशन किया है ।

बता दे कि पज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट फिरोजाबाद द्वारा आयोजित गीत लेखन प्रतियोगिता जिसमे पूरे देश के विद्वान एव वरिष्ट साहित्यकार सम्मिलित थे, के मध्य गोरखपुर जनपद के बांसगांव तहसील के ग्राम जगदीशपुर भलुआन के श्री रबिन्द्र सिंह श्रीनेत एवं श्रीमती मीना सिंह की लाडली रीत सिंह श्रीनेत ने सभी को अपने परिश्रम लगन एवं साहित्य के प्रति निष्ठा समर्पण से विद्वत एवं वरिष्ट साहित्यकारों को प्रभावित किया।सभी ने एक स्वर से रीत सिंह की प्रतिभा  को स्वीकार कर उन्हें सम्मानित करने का निर्णय  किया ।रीत सिंह माता पिता की छोटी संतान है और डी एल एड प्रथम वर्ष की छात्रा है।




प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट द्वारा 11 फरवरी-2024 को फिरोजाबाद में सम्मान कार्यक्रम एव संस्था का वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमे रीत सिंह व्यक्तिगत कारणों से सम्मलित नही हो सकी थी। प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट द्वारा रीत सिंह श्रीनेत को सम्मानित करने के लिए गोरखपुर के साहित्यकार एव ज्योतिष विद नन्दलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर को सौंपी गई। श्री त्रिपाठी द्वारा अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए गोरखपुर की होनहार बिटिया रीत सिंह श्रीनेत को सम्मानित किया गया।


रीत सिंह कि माँ श्रीमती मीना सिंह एव पिता रबिन्द्र सिंह श्रीनेत बेटी के सम्मान पर खुशी व्यक्त करते हुए उसे निरंतर सफलाओ के लिए अपना आशीर्वाद  दिया। भाई आदित्य सिंह  बहन की सफलता पर गौरवान्वित है।जगदीशपुर भलुआन के ग्राम वासी एवं रीत सिंह श्रीनेत के रिश्ते नाते शुभचिंतक शिक्षक रीत सिंह की सफलता पर उन्हें अपनी शुभकामनाएं आशीर्वाद एव बधाई दी वास्तव में रीत सिंह असाधारण प्रतिभा कि धनी है और भविष्य में गांव परिवार समाज राष्ट्र को अपनी प्रतिभा सफलता से गौरवान्वित करने की क्षमता है ।सम्मान प्रदान करते हुए नन्दलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर ने रीत सिंह को उनके स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं दी।