Breaking News

भूगोल के सम्मानित प्रो अंजनी सिंह का मुम्बई में निधन, शिक्षकों में शोक की लहर



डा सुनील कुमार ओझा

बलिया।।जनपदीय महाविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं कुंअर सिंह पी जी कालेज के पूर्व भूगोल विभाग के अध्यक्ष, प्राचार्य प्रोफेसर अंजनी कुमार सिंह का मुम्बई में निधन हो गया है।यह शिक्षक संघ की अपूरणीय क्षति है।  श्री सिंह शिक्षकों के अधिकार के लिए किसी भी संघर्ष में शिक्षक हित के लिए सदैव समर्पित रहे। 




बलिया में जैसे ही इसकी सूचना शिक्षकों ने सुना तो सभी स्तब्ध रह गए। श्री सिंह का मृदुभाषी एवम मिलनसार व्यक्तित्व था सभी के लिए एक प्रेरणा स्रोत रहे है। हमेशा मार्गदर्शक की भूमिका में रहते थे। बलिया के भूगोल का एक  महास्तंभ  सभी का साथ छोड़ दिए। श्री सिंह की तीन पुत्रियां है। जिनकी सादी हो चुकी है। 


आदरणीय प्रोफेसर अंजनी कुमार सिंह का पार्थिव शरीर उनके रामदहिन पुरम्  स्थित आवास पर कल दिनांक 30/03/24 को प्रातः 10 बजे आना संभावित है।