Breaking News

चोरो ने घर में रखे ज़ेवर नगदी आदि पर किया हाथ साफ, बेटी की शादी की तैयारी में लगा था गरीब परिवार




संतोष कुमार द्विवेदी 

नगरा, बलिया।। नगरा गड़वार मार्ग पर सरकारी ट्यूबवेल के पास स्थित लाल जी बसफोर के घर मे बुधवार की रात घुसकर चोरों ने हजारों रुपए के जेवरात, नगदी के साथ साथ खुशियां भी चुरा ली।11 मार्च को बेटी की शादी होनी है।सुबह में जेवर व पैसा रखा बक्सा न मिलने पर पीड़ित को चोरी की जानकारी हुई। घर से कुछ दूरी पर गेहूं की फसल में टूटा हुआ बक्सा और कपड़े मिले, गहना एवं नगदी गायब था। चोरी से खुशियों वाले घर में मातम छा गया। पीड़ित ने पुलिस को घटना की तहरीर दे दी है।





           नगर के वार्ड नंबर नौ में नगरा रसड़ा मार्ग पर सरकारी ट्यूबवेल के समीप लाल जी बसफोर सरकार द्वारा मिले आवास बनाकर रहता है। आवास में दरवाजा आदि अभी नही लगा है। लाल जी मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता है। उसके बेटी कु सोनी की शादी 11 मार्च को तय है। घर में शादी की तैयारी चल रही है। घर में एक बक्से में शादी में देने के लिए 68 हजार रूपए के गहने, पीड़ित की पत्नी के गहने, कपड़े तथा विवाह में खर्च आदि के लिए 40 हजार से ऊपर नगदी रखा गया था। रात को किसी वक्त चोर घर में घुसकर बक्सा उठा ले गए। पीड़ित व परिजन सुबह सोकर उठे तो घर में बक्सा नही था। घर से कुछ दूरी पर टूटा हुआ बक्सा तथा कपड़ा मिला। पीड़ित ने डॉयल 112 पर कॉल कर चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर की। पीड़ित ने चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी है।