Breaking News

गौ संरक्षक दल के प्रदेश प्रमुख बने रौशन


     







अयोध्या।। राष्ट्रीय गौ संरक्षक दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी /प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन अयोध्या धाम के भरतकुण्ड आश्रम पर हुआ। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश, बिहार, झारखण्ड, हरियाणा सहित प्रदेश के चालीस जनपदों के पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हनुमान गढ़ी के महंत/राष्ट्रीय गौ संरक्षक दल के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष परम पूज्य स्वामी श्री बज़रंग दास जी महाराज रहे।सर्वप्रथम महाराज जी द्वारा भगवान श्री राम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्जवलित हुआ, उसके बाद कार्यकर्ताओं द्वारा भी पुष्प अर्पित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए महाराज जी ने गौ संरक्षण पर प्रकाश डाला। 

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों व विधिक सलाहकार सदस्यों व प्रबंधकारिणी सदस्यों द्वारा एक मत / सर्व सहमति होने पर  रौशन सिंह को प्रदेश प्रमुख घोषित करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया।इस मौके पर दूर दूर से आए कार्यकर्त्ता गण द्वारा रौशन सिंह को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।






 पदभार ग्रहण कर रौशन सिंह ने सर्वप्रथम  राष्ट्रीय गौ संरक्षक दल के संस्थापक परम पूज्य महाराज श्री बजरंग दास जी को नतमस्तक होकर प्रणाम किया और उपस्थित जनों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि गौ संरक्षण के लिए चौबीस घंटे सेवा में तत्पर रहूंगा।विदित हो कि इस संगठन को श्री राम जन्मभूमि मंदिर के महंत नृत्य गोपाल दास जी का वरद हस्त प्राप्त है।


इस मौके पर परम पूज्य दिवाकराचार्य जी महाराज, मनोज मिश्रा जी, कथावाचक सुश्री सुभद्रा कृष्णा, कृपाशंकर मिश्रा, कमल मिश्रा, एडवोकेट बृजेश कुमार, सुजीत दूबे, परमहंस द्विवेदी, श्रीमति लक्ष्मी रानी, मलखान सिंह, दिलीप सिंह, रोहित सिंह,नारायण द्विवेदी, रितेश,गौतम दीक्षित,कमलेश यादव सहित सैकड़ों गौ भक्त मौजूद रहे।अन्त में रौशन सिंह ने महाराज बजरंग दास जी को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया।इस कार्यक्रम का संचालन राहुल जायसवाल और आगंतुको का आभार सतेंद्र जी ने किया।