Breaking News

थानाध्यक्ष ने अपने दो आरक्षियों क़ो लगाया मुख्य आरक्षी का बैज, सादे समारोह में साथियों ने दी बधाई



संतोष कुमार द्विवेदी 

नगरा, बलिया।। नगरा थाने के दो आरक्षी सनोज कुमार एवं शनिदेव पदोन्नति कर मुख्य आरक्षी बन गए हैं। मंगलवार को थाने में एक सादे समारोह में पुलिस कर्मियो की उपस्थिति में थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने दोनो आरक्षियो सनोज कुमार एवं शनिदेव की वर्दी पर मुख्य आरक्षी का बैज लगाया एवं बधाई दी।थानाध्यक्ष श्री मिश्र ने इस मौके पर कहा कि रैंक बढ़ने के साथ साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती है।थानाध्यक्ष ने नवीन जिम्मेदारियों व कर्तव्यों के पालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। साथ ही बदलते परिवेश में पुलिस की कार्य प्रणाली एवं जनता की पुलिस से अपेक्षाओं के बारे में भी रूबरू कराया। इस दौरान थानाध्यक्ष ने प्रमोट हुए आरक्षियो का मुंह भी मीठा कराया। इस मौके पर उप निरीक्षक समरेंद्र कुमार मिश्र, राकेश सिंह, छुन्ना सिंह, हेका सत्यनारायण यादव, दीनानाथ, सूरज गिरी, कांस्टेबल प्रिंस प्रजापति, विवेक मौर्या सहित सभी कांस्टेबल,महिला कांस्टेबल ने भी पदोन्नति हुए आरक्षी द्वय को शुभकामनाएं दी।