Breaking News

सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक क़ो थानेदार समेत सभी सहयोगियों ने दी भावभीनी विदाई




संतोष कुमार द्विवेदी 

नगरा, बलिया।। नगरा थाने में सोमवार को सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह को भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र समेत थाने में तैनात पुलिस कर्मियों ने श्री सिंह का माल्यार्पण किया और गले मिले। साथ ही उन्हें अंगवस्त्रम् व स्मृति चिह्न व धार्मिक पुस्तक भी भेंट किया। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष  ने कहा कि श्री सिंह ने पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। इनके द्वारा किए गए कार्यो को हम सभी कभी भूल नहीं पाएंगे। कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद यदि उन्हें जब भी हमारी आवश्यकता पड़े बेझिझक मदद मांगें। उनकी हर संभव मदद की जाएगी।






सेवानिवृत्त रविंद्र सिंह ने कहा कि सफलता के लिए इंसान को अनुशासन में रहना बहुत जरूरी है। अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव सजग रहें। सुख व दुख दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। संकट की घड़ी में अपना धैर्य बनाए रखे और विवेक पूर्वक निर्णय लें। सच्चा सिपाही वही है जो अपने फर्ज के प्रति पूरी तरह से ईमानदार हो। साथ ही सामाजिक मूल्यों को भी समझे। इसके बाद वहां उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने उन्हें घर के लिए विदा किया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक राकेश सिंह, छुन्ना सिंह, समरेंद्र कुमार मिश्र, हेका सत्यनारायण यादव,कांस्टेबल प्रिंस प्रजापति, विवेक मौर्या सहित सभी उपनिरीक्षक, कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल उपस्थित थे।