Breaking News

गोमती नगर जनकल्याण महासमिति ने लखनऊ का नाम लक्ष्मणपुरी/लखन पुर करने का प्रस्ताव किया पारित



लखनऊ।। गोमती नगर जनकल्याण महासमिति की प्रबंध समिति की बैठक आज दिनांक 17 जनवरी, 2024 को सुबह 10. 30 बजे से श्री प्रमोद मिश्रा जी के निवास बी 5/171 विनय खंड गोमती नगर में संपन्न हुई। इस बैठक में निम्न प्रस्ताव पारित / स्वीकृत हुए -----                                                                                         

 1. पूर्व में बैठक की पुष्टि                                                                        

   2.महासचिव की रिपोर्ट                                                                         

3.ओपन जिमनास्टिक लगाने सम्बन्धित सूचना. विभिन्न पार्कों में 16 जिम लग चुके हैं और अन्य 13 जिम लगाने का कार्य प्रगति पर है।                                                                  

  4. अनेक खण्डों में चोरी होने की बात कही गई जिसके लिए एक प्रस्ताव सुरक्षा की दृष्टि से रखा गया।                                                                

  5. गोमती नगर ज़न कल्याण महासमिति का वार्षिकवत्सव आगामी आम चुनाव आचार संहिता लगने के पूर्व फरवरी के अंत में या मार्च माह के प्रथम सप्ताह में करने के लिए प्रस्ताव रखा गया. वार्षिकोत्सव हेतु हर खंड से पूर्व की भांति लोगो की सूची तैयार करने का प्रस्ताव रखा गया।                                                         

  6.महासमिति के कार्यालय पर हर रोज महासमिति का कोई भी पदाधिकारी कार्यालय पर बैठने की बात कही गई।   

7.महासमिति के सामाजिक कार्यक्रम जैसे मतदाता जागरूकता रैली ,कपड़ा बैंक,दवा बैंक,सेनेटरी नैपकिन वितरण ,बर्तन बैंक ,पुस्तक वितरण,जनजागरण कार्यक्रम के विषय में चर्चा हुई।          

 8. गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्मारिका प्रकाशन के लिए पूर्व में बनी समिति को सौंपी गई

9.  गोमती नगर रेल्वे स्टेशन का उद्घाटन फरवरी के प्रथम या द्वितीय सप्ताह में किए जाने पर महासमिति से संबद्ध सभी समिति के सदस्यों की उपस्थिति पर विचार किया गया.

10. गोमती नगर लखनऊ रेल्वे स्टेशन का नाम महासमिति के प्रयासों से परिवर्तित कर माननीय अटल बिहारी वाजपेयी (गोमती नगर) टर्मिनस का शासन द्वारा प्रस्ताव पारित होने की सूचना दी गई. 

11. गोमती नगर और विस्तार के पार्कों में अवैध कब्जा , विस्थापित चबूतरो के आवंटन, अतिक्रमण को हटाने पर चर्चा हुई.

12. विभिन्न उपर गामी सड़कों के नीचे शासन द्वारा व्यावसायिक प्रतिष्ठान बनाए जाने के विरोध में सभी सदस्यों की राय मांगी गई और इसके विरोध में पत्र शीघ्र देने को कहा गया ताकि समस्या का समाधान हो सके. 

13. शहीद पथ से विभूति खंड रेल्वे स्टेशन को जोड़ने के लिए elevated रोड बनाने की बात रखी गई. 

14. पालीटेक्निक चौराहे से गोमती नगर रेल्वे स्टेशन को जोड़ने के लिए प्रस्ताव रखा गया।





15. गोमती नगर रेल्वे स्टेशन के पास यात्री निवास पर चर्चा की गई. 

16.  पूर्व की भांति लखनऊ में रोजगार सृजन के लिए मेला लगाने का प्रस्ताव रखा गया. 

17. अपनी संस्कृति को संजोने के क्रम में लखनऊ का नामकरण लक्ष्मण पूरी / लखन पुर का प्रस्ताव रखा गया. 

18. गोमती नगर लखनऊ विस्तार फेज II में आधुनिक डायग्नॉस्टिक सेंटर /पैथोलॉजी बनाने के लिए प्रस्ताव रखा गया. 

19. स्टेट कैपिटल रीजन बनाने के लिए महासमिति के द्वारा 2019 में मांग रखी गई थी जिसे शासन द्वारा लखनऊ के जुड़े सभी जिलों के साथ बनाए जाने  की आदेश पारित किया गया. 

20.  भरवारा क्रॉसिंग का प्रस्ताव के साथ गोमती नगर की सभी क्रॉसिंग पर ट्राफिक की व्यवस्था.

21. सभी सदस्यों से आग्रह किया गया कि  पार्किंग के लिए स्थान को चिन्हित कर सूचित किया जाय.                                सर्व सहमति से सभी प्रस्ताव को पारित किया गया।                                                              

अंत में अध्यक्ष जी धन्यवाद कर बैठक सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में महासमिति के अध्यक्ष प्रो डॉ बीएन सिंह, महासचिव डॉ राघवेंद्र शुक्ल, कार्यवाहक महासचिव कर्नल ए एन पांडेय,पशुपति पांडेय,सीजी नायर, आरडी मौर्या,पीआर पांडेय,अरुण कुमार,प्रमोद मिश्रा ,डॉ चित्रा सक्सेना ,विनय कुमार जोहरी एवं अन्य प्रबन्ध समिति के सदस्य उपस्थित रहे।