Breaking News

सीएमओ कार्यालय पर 11 बजे दी जायेगी स्व डॉ आर बी सिंह क़ो अंतिम विदाई,12 बजे महावीर घाट पर होगा अंतिम संस्कार




मधुसूदन सिंह

बलिया।। गुरुवार की देर शाम दिवंगत हुए सीएचसी कोटवा के प्रभारी/ एनएचएम आर्बन के नोडल अधिकारी स्व डॉ आरबी सिंह क़ो मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय पति द्विवेदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा नम आँखों से अपने सहयोगी क़ो अंतिम विदाई दी जायेगी। यह जानकारी डॉ अभिषेक मिश्र ने दी है।

डॉ मिश्र के अनुसार स्व डॉ सिंह का पार्थिव शरीर जिला अस्पताल / सीएमओ कैंपस में 11 बजे के करीब पहुंचेगा, जहां उनको श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी। यहां से स्व डॉ सिंह का पार्थिव शरीर महावीर घाट गंगा घाट क़ो जायेगा, जहां अंतिम संस्कार किया जायेगा।