Breaking News

डॉ कृष्णा शंकर सिंह बने सेवा समर्पण संस्थान के जिलाध्यक्ष, आनंद सिंह क़ो मिला जिला मंत्री का दायित्व

 


बलिया।। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार के अनुवांशिक संगठन, सेवा समर्पण संस्थान के बलिया कार्यकारिणी का गठन के लिये एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन हुआ।जिसमे राधा मोहन जी व राम विरेंद्र राय को जिला संरक्षक, डॉ कृष्णा शंकर सिंह को जिला अध्यक्ष , आनंद सिंह को जिला मंत्री, श्री परितोष को जिला उपाध्यक्ष, राजेश जी को जिला कोषाध्यक्ष, आनंद विक्रम सिंह को सह संगठन मंत्री बनाया गया।






इसमें गोरक्ष प्रांत के संगठन मंत्री श्री पंकज सिंह , गोरक्ष प्रांत के शिक्षा प्रमुख बृजवासी पुरी , बलिया के संगठन मंत्री रामबदन सिंह , जिला पंचायत सदस्य मानवेंद्र सिंह, भाजपा नेता आनंद विक्रम सिंह , आरएसएस नगर प्रचारक अविनाश जी, एवम विद्यार्थी परिषद के अन्य सदस्य मौजूद थे। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष और जिला मंत्री द्वारा सभी पदाधिकारियों को अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया।











बता दे कि यह संस्थान  जनजाति समुदाय और वंचित वर्ग में शिक्षा, स्वावलंबन और रोजगार के अवसर प्रदान करता है।आज जिले में तीन प्रकल्प  बेरुआरबारी, रेवती और चितबड़ागांव में चल रहे है, जहां बच्चो को निःशुल्क शिक्षा और मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराये जाते है।






इस व्यक्ति क़ो ध्यान से देखिये और इसको घर पहुंचाने में मदद कीजिये 

यह व्यक्ति बलिया ओवर ब्रिज पर है, इनसे वार्ता कर जानकारी मिली...


नाम - वीरेंद्र प्रसाद कुर्मी पुत्र असर्फी कुर्मी 

भाई-प्यारे कुर्मी,राजेंद्र कुर्मी,सुरेंद्र कुर्मी,शिव सरण कुर्मी

बजहा बाजार 

गांव बरगदी

थाना चेलिहा 

 नौगढ़ 

संभवतः यह सिद्धार्थ नगर जनपद के रहने वाले है।

अगर कोई इन्हे जनता या पहचानता हो तो कृपया संपर्क करें 9389718007

नर सेवा नारायण सेवा 🙏