Breaking News

गौ रक्षा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बने रौशन सिंह चंदन






लखनऊ।। अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ की राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक कैसरबाग स्थित प्रदेश कार्यालय पर आहूत की गई थी, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष कलीम भारतीय ने बलिया जनपद निवासी रौशन सिंह चंदन को उनके कार्यों को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है ।

इस मौके पर रौशन सिंह चंदन का कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से स्वागत व सम्मान किया गया।राष्ट्रीय अध्यक्ष कलीम भारतीय ने इस समारोह में कहा कि रौशन सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पूरे प्रदेश में और अधिक गतिशीलटा संगठन में आएगी। कहा कि हमारा संगठन देश के 26 प्रांतो में सक्रिय है और हर जगह संगठन मजबूती के साथ कार्य कर रहा है।





नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रौशन सिंह चंदन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय संरक्षक और अध्यक्ष जी के विचारों को और सिद्धांतो का सम्मान करते हुए प्रदेश में गौ रक्षा को लेकर संगठन और मजबूती के साथ कार्य करेगा। प्रदेश में बहुत जल्दी दौरा शुरू करूँगा।








इस मौके पर महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष राखी श्रीवास्तव,रामचंद्र राणा,श्रीमती विनीता त्रिपाठी, अनीता शर्मा, नसीम खान, सत्यवती जी, राजकुमार, दिलीप गुप्ता, रिंकू यादव सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।