Breaking News

संगठन विरोधी गतिविधि में संलिप्त होने के कारण रसड़ा तहसील अध्यक्ष मतलूब अहमद बर्खास्त, अखिलेश सैनी क़ो बनाया गया प्रभारी, शुक्रवार क़ो नये अध्यक्ष का होगा चुनाव




बलिया।। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय मुख्य महासचिव मधुसूदन सिंह ने रसड़ा तहसील अध्यक्ष मतलूब अहमद क़ो संगठन विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण बर्खास्त कर दिया है। श्री सिंह ने पुरी तहसील इकाई क़ो भंग करते हुए श्री अखिलेश सैनी क़ो रसड़ा प्रभारी घोषित करते हुए शुक्रवार क़ो नये तहसील अध्यक्ष के चुनाव कराने का निर्देश दिया है।




श्री सिंह ने कहा है कि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ देश के 14 से अधिक प्रदेशों में पत्रकारों के हितों के लिये संघर्ष करने वाला और पत्रकारों का सर्वाधिक पसंदीदा संगठन है। इसमें पद लोलुप व्यक्तियों का कोई स्थान नहीं है। कहा है कि रसड़ा इकाई पूर्व की भांति ही मजबूत है और नेतृत्व करने वाले सदस्यों की कोई कमी नहीं है। शुक्रवार क़ो नये अध्यक्ष का चुनाव करके घोषणा कर दी जायेगी।

श्री सिंह ने अखिलेश सैनी क़ो शुक्रवार क़ो तहसील के सभी सदस्यों की आपात बैठक बुलाने का निर्देश दिया है।