Breaking News

प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॅाकी प्रतियोगिता हेतु आजमगढ़ के जिला/मण्डल की टीम का चयन, जनपदीय टीम का चयन आज




बलिया।।खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के तत्वावधान में यू0पी0 हॅाकी एसोसिएशन, के समन्वय से प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हाकी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 13 से 18 दिसम्बर, 2023 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, झांसी में किया जा रहा है।

उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता हेतु आजमगढ़ मण्डल की टीम का जनपदीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 08 दिसम्बर, 2023 एवं मण्डलीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 11 दिसम्बर, 2023 को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में प्रातः 10ः00 बजे से किया जायेगा। उक्त चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले जूनियर बालिका हॉकी खिलाड़ियों की जन्मतिथि 01.01.2005 के बाद की होनी चाहिए।





 जिसमें खिलाड़ियों को पात्रता प्रमाण-पत्र, खिलाडियों को जन्मतिथि प्रमाण-पत्र (हाई सकूल सर्टिफिकेट/नगर निगम द्वारा जारी प्रमाण-पत्र) के साथ छाया प्रति सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्य से प्रमाणित साथ में लाना अनिवार्य है। जिले के इच्छुक जूनियर बालिका हाकी वर्ग के खिलाड़ी इस चयन/ट्रायल में भाग ले सकते हैं। मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी दिनांक 13 से 18 दिसम्बर, 2023 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, झांसी में आयोजित प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्यालय दिवस में क्षेत्रीय खेल कार्यालय आजमगढ़ में सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।