Breaking News

घोषी विधानसभा उप चुनाव से इंडिया को जिताने का सिलसिला शुरू, एनडीए की बिदाई की उल्टी गिनती शुरू : रौशन सिंह चंदन




 बलिया।। कांग्रेस नेता रौशन सिंह चंदन ने घोषी विधानसभा उप चुनाव में इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी की अपील को घोसी की जनता ने अपने दिल में जगह दी और इंडिया के घटक दल सपा के उम्मीदवार को भारी मतो से विजयी बनाकर साबित किया कि अब भाजपा नीत गठबंधन के जाने का दिन नजदीक आ रहा है।

श्री रौशन ने कहा कि इस उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की जीत इस बात का ऐलान करती है कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों और नफ़रत के बाजार से जनता परेशान हो चुकी है। कहा कि तय मानिए, 2024 में उत्तर प्रदेश की जनता ने एनडीए को विदा करने का मन बना लिया है।







श्री चंदन ने कहा कि यूपी में अब यही सच है । कहा कि जनता ज़ब भी मौका मिले तो बुलडोजर चलवाने वालों , ठंडा करने वालों , मिट्टी में मिलाने वालों,जनता को भेड़ बकरी समझने वालों जिसको चाहे उसको मरवाने वालों, धर्म का नाम ले ले अधर्म करने वालों को सबक सिखायें। उनको सत्ता से हटा आत्म सम्मान वापस पायें।आज इण्डिया आ गया।।भारत जुड़ेगा. इंडिया जीतेगा, भाजपा का कमल मुरझायेगा, तब अपना हिंदुस्तान आत्म सम्मान से खिल उठेगा।