Breaking News

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया सम्पूर्ण राष्ट्र के 508 स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास, 8 मंजिला होगा प्रयागराज स्टेशन

                                                                                             


पुनर्विकास शिलान्यास में प्रयागराज मंडलके शामिल रहे 07 स्टेशन                                                                             उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य प्रायगराजजं पर शिलान्यास कार्यक्रम में रहे उपस्थित                                     

प्रयागराज।।आज दिनांक 06.08.2023को अमृत भारत योजना के अंतर्गत सम्पूर्ण राष्ट्र 508 स्टेशनों के  पुनर्विकास कार्यों का  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिलान्यास वर्चुअल माध्यम से किया।

          इस अवसर पर प्रयागराज मंडल के 07 स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास हुआ। इस दौरान इन सभी 07 स्टेशनोंपर भव्य समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान सभी स्टेशनोंपर आयोजित कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अयोजन हुआ और पिछले कुछ समय में सभी स्थानों पर विद्यालयों में आयोजित निबंध और पेंटिंग  प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।   इस अवसर पर सभी स्थानों पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों , लोकतंत्र सेनानियों,पद्म पुरस्कार विजेताओं सहित नगरों के गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया था। इस अवसर माननीय प्रधानमंत्री के वीडियो लिंक के माध्यम से स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य का शिलान्यास किया और सभी को संबोधित किया।                                                                                                                                                                                                                                                इसी क्रम में प्रयागराज जंक्शन स्टेशन के शिलान्यास  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  केशव प्रसाद मौर्य उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, स्वतंत्र देव सिंह  जल शक्ति मंत्री, दयाशंकर सिंह परिवहन मंत्री, केसरी देवी पटेल सांसद/ फूलपुर, विनोद सोनकर  सांसद /कौशांबी ,  विधायक पीयूष रंजन, विधान परिषद सदस्य  निर्मला पासवान,माननीय विधायक  गुरुप्रसाद मौर्या, विधायक  वाचस्पति , विधायक  सिद्धार्थ नाथ सिंह ,  विधान परिषद सदस्य के पीसिंह,  विधान परिषद सदस्य  सुरेंद्र चौधरी, एवं स्वतंत्रता सेनानी मकसूद उल्लाह उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए रेलवे में हो रहे विकास कार्यों के बारे में सभी को अवगत कराया। सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलितकर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ और इस अवसर पर अपने स्वागत संबोधन में महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे ने इस योजना के विषय में और रेल की पिछली उपलब्धियों और आगामी योजनाओंके विषय में उपस्थित जनसमूह को अवगत कराया।                                                              इसी प्रकार कानपुरसेन्ट्रल स्टेशन पर भी  शिलान्यास कार्यक्रम प्रधानमंत्री जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। इसदौरान इस कार्यक्रम में सत्यदेव पचौरी  सांसद कानपुर नगर, देवेन्द्र सिंह भोले  सांसद अकबरपुर, राकेश सोनकर विधायक भोगनीपुर एवं मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, सुरेन्द्र मैथानी विधायक गोविंदनगर, अरुण पाठक सदस्य विधान परिषद,सलिल विश्नोई  सदस्य विधान परिषद, प्रमिला पांडे महापौर कानपुर , एवं प्रख्यात टीवी सीरियल कलाकार अन्नू अवस्थी  की गरिमामई उपस्थिति रही।                                                                   

  इसी क्रममें  फतेहपुर में आयोजित हुए समारोह में साध्वी निरंजन ज्योति  केंद्रीय राज्यमंत्री उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार,  प्रकाश पाल क्षेत्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, जय कुमार जैकी विधायक बिंदकी, विकास गुप्ता विधायक आयाहशाह , कृष्णा पासवान  विधायक खागा, राजेंद्र सिंह पटेल विधायक जहानाबाद,  अविनाश सिंह चौहान सदस्य विधान परिषद के साथ क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसी तरह टूंडलाजं. स्टेशन में आयोजित हुए समारोह में  चंद्र सैन जादौन  सांसद/फिरोजाबाद,  प्रेमपाल सिंह धनकर  विधायक /टूंडला,भंवर सिंह नगर पालिका अध्यक्ष टूंडला,वृंदावन लाल जिला अध्यक्ष,राकेश कुमार महा नगर अध्यक्ष, दीपक चौधरी जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी , शिव सिंह चक भूतपूर्व विधायक, केसाथ क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।                              





इसी प्रकार इटावा रेलवे स्टेशन पर शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद इटावा  रामशंकर कठेरिया, विधायक सरिता भदौरिया  सहित जिले के अन्यगणमान्य लोग उपस्थित रहे।                 इसी प्रकार पनकी धाम रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना का शिलान्यास कार्यक्रम सफलता पूर्वकआयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद कानपुर सत्य देव पचौरी, सांसद अकबरपुर  डी.एस. भोले , विधायक सुरेंद्र मैथानी , विधायक  राहुल बच्चा सोनकर , विधायक श्रीमती नीलिमा कटियार एवं विधायक  सरोज कुरील सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


         विंध्याचल स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन का शिलान्यास समारोह सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  सांसद अनुप्रिया पटेल/वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री, सांसद/राजसभा/सोनभद्र  रमा शंकर,विधायक/मिर्जापुर/सदर  रत्नाकर मिश्र, विधायक छानबे रिंकी कोल,  सदस्य विधान परिषद्  श्याम नारायण सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद  श्याम सुंदर केशरी, अध्यक्ष जिलापंचायत परिषद  राहु कनौजिया और पद्मश्री पुरस्कार विजेता अजिता श्रीवास्तव उपस्थित रहे।                 


     सूच्य हो कि, रेलवे आधुनिकीकरण की दिशा में और भारत सरकार के न्यू इंडिया के सपने को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। देशभर में रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय स्टेशनों के रूप में विकसित करने का काम तेजी से किया जा रहा है। इस क्रम में तीन स्टेशनों पर काम पूरा हो गया है| इनमें मध्य प्रदेश का रानी कमलापति स्टेशन,कर्नाटक के बेंगलुरु का सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल स्टेशन और गुजरात का गांधीनगर  स्टेशन शामिल हैं। ये स्टेशन आधुनिक भारत की भव्य तस्वीर पेश करते हैं। इन स्टेशनों पर यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं विकसितकी गई हैं।                                                           भारत सरकार द्वारा शुरू की गई अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 1309 रेलवे स्टेशनों काअत्याधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकास किया जा रहा है। भारतीय विविधता की भव्यता को प्रदर्शित करते हुए, ये पुनर्विकसित स्टेशन मौजूदा सुविधाओं के उन्नयन और प्रतिस्थापना के साथ-साथ नई अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से सुसज्जित होंगे। इन स्टेशनों में से 508 स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला अमृत भारतस्टेशन योजना के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री द्वारा आज रखी जा रही है जिनमें से55 स्टेशन उत्तर प्रदेश के हैं और 07 स्टेशन प्रयागराज मंडल के हैं।इस योजना केअतंर्गत उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के अतंगर्त निम्न 15 स्टेशनों पर कार्य होना है -----     

कार्य - अमृत भारत स्टेशन योजना के के अंतर्गत पुनर्विकास                                                                                                                                                        क्रसं. स्टेशन कार्य अनुमानित लागत (करोड़ ) लक्ष्य

1   विन्ध्याचल 26.82          मई 2024

2 फतेहपुर 37.42           मई 2024

3 पनकी धाम 29.53            मई 2024

4 मिर्ज़ापुर 34.25            मई 2024

5 गोविन्दपुरी 21.14            मई 2024

6 मानिकपुर 27.73            मई 2024

7 टूंडला 42.10            मई 2024

8 इटावा 32.09            मई 2024

9 अनवरगंज 16.03            मई 2024

10 फिरोजाबाद 14.54            मई 2024

11 चुनार         19.09            मई 2024

12 खुर्जा 18.10             मई 2024

13 शिकोहाबाद         12.70             मई 2024

14 मैनपुरी 08.61              मई 2024

15 सोनभद्र 10.49              मई 2024

कुल अनुमानित लागत 350.63

 इस क्रम में उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में अमृत भारत स्टेशन योजना के अतंर्गत उपरोक्त स्टेशनों पर यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही है।यात्रियों की सुचारू रूप से आवाजाही के लिए इन स्टेशनों पर लिफ्ट और एस्केलेटर केअलावा आधुनिक सुविधाओं से युक्त कॉनकोर्स,वेटिंग रूम और कमर्शियलक्षेत्र विकसित किए गए हैं। साथ ही यात्रियों के आगमन-प्रस्थान एवं वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई है।इन स्टेशनों परअवांछित संरचनाओं को हटाकर रेलवे स्टेशनों तक सुगम पहुंच, बेहतरप्रकाश व्यवस्था, बेहतर परिसंचरण क्षेत्र,उन्नत पार्किंग स्थल, दिव्यांगजनअनुकूल बुनियादी ढांचा, हरित ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण अनुकूलभवन आदि शामिल हैं।

8 मंजिला होगा प्रयागराज स्टेशन 

उपरोक्त अमृतभारत स्टेशनों के अतिरिक्त प्रयागराज एवं कानपुर स्टेशनों का वृहद पुनर्विकासकार्य किया जा रहा है। जिसके तहत इन स्टेशनों को विश्व स्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रयागराज स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य 960 करोड़ रूपए की लागत से किया जा रहा है जोकि पूरे देश में सर्वाधिक है। इसके अंतर्गत स्टेशन केदोनों ओर 8 मंजिला स्टेशन भवन का निर्माण,जिसमें प्रथम 3 मंजिल पर रेल संबंधी कार्यालय एवं यात्री सुविधाओं तथा ऊपर की मंजिलों पर वाणिज्यिक विकास का प्रावधान किया गया है। सिविल लाइंस साइड में अंडरग्राउंड पार्किंग एवं एकीकृत परिवहन की व्यवस्था की गई है। साथ ही स्टेशन के सिविल लाइंस साइड की ओर तीसरे मार्गसे सातवें मार्ग तक सभी जर्जर रेलवे आवासों को तोड़कर सर्कुलेटिंग एरिया का विकास किया जाना है। रेलवे स्टेशन पर 72 मीटर चौड़े दो कॉनकोर्स का भी निर्माण किया जाना है जोकि रेलवे लाइन एवं प्लेटफॉर्मों के ऊपर बनाया जाएगा। जिसमें 9,000 यात्रियोंके बैठने हेतु व्यवस्था होगी। साथ ही खाने-पीने के स्टॉल एवं बच्चों के मनोरंजन कीभी व्यवस्था होगी।

यात्रियों के आने-जाने के लिए सभी प्लेटफॉर्मों पर लिफ्ट एवं एस्केलेटर की सुविधा प्रदान की जाएगी।प्रयागराज स्टेशनके पुनर्विकास का कार्य वृहद होने के कारण इसे दो चरणों में किया जाना प्रस्तावित है। प्रथम चरण में कुंभ मेला से पहले सिविल लाइंस साइड के विकास का लक्ष्य एवं कुंभ मेला संपन्न होने के पश्चात् शेष कार्य पूरा किया जाएगा। सिटी साइड के पुराने भवन को हटाकर नए भवन का निर्माण एवं सर्कुलेटिंग एरिया का विकास किया जाएगा।

कानपुर सेन्ट्रल का ऐसे होगा विकास 

इसी प्रकार कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 767 करोड़ रुपए की लागत से स्टेशन का वृहद पुनर्विकास प्रस्तावित है। जिसमें सिटी साइड (घंटाघर) में नए स्टेशन भवन का निर्माण, कॉनकोर्स/फूडप्लॉजा का निर्माण, यात्रियों के लिए प्रत्येक प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए लिफ्ट एवं एस्केलेटर का प्रावधान, रेलवे स्टेशन का मेट्रो के साथ एकीकरण एवं कुल 93100 वर्ग मीटर यात्री एवं वाणिज्यिक स्थान का विकास सम्मिलित है।उपरोक्त दोनोंस्टेशनों पर यात्रियों के आगमन एवं प्रस्थान हेतु अलग-अलग प्रवेश एवं निकास द्वार होंगे। जिससे सुगम आवागमन सुनिश्चित किया जा सके।