Breaking News

30 जुलाई को महिला शक्ति पेंशन महासम्मेलन लखनऊ में : सफल बनाने के लिये अटेवा बलिया की महिला विंग की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार




बलिया।। रविवार 23-07-2023 को PWD के सभागार में अटेवा बलिया इकाई की एक आवश्यक बैठक समीर कुमार पांडेय जिला संयोजक अटेवा बलिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें सरवत अफरोज जिला संयोजिका और चित्रलेखा सिंह जिला संरक्षिका के सहयोग से आगामी 30 जुलाई 2023 को लखनऊ में होने वाले महिला शक्ति पेंशन महा सम्मेलन को सफल बनाने हेतु अटेवा महिला विंग, बलिया के जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें अनु सिंह : सह जिला संयोजिका, प्रियंका सिंह(जिलाध्यक्ष नर्सेज संघ) : सह जिला संयोजिका, अंकिता पांडेय(लेखपाल) : जिला संगठन मंत्री, वंदना गुप्ता : जिला संगठन मंत्री, बबिता तिवारी : जिला संगठन मंत्री, सुमन यादव : जिला संयुक्त मंत्री, रंजना सिंह : जिला संयुक्त मंत्री, मंदाकिनी दुबे : जिला संयुक्त मंत्री के अलावा गीता सिंह, संध्या पांडेय व रंजिता सिंह को सदस्य महिला जिला कार्यकारिणी के रूप में मनोनयन कर जिम्मेदारी दी गई। साथ ही महिला विंग की सलाहकार के रूप में कविता सिंह को नामित किया गया।





     बैठक में वक्ताओं द्वारा सदस्यता/सहयोग/जागरूकता अभियान को गति देते हुए आगामी 1 अगस्त से 9 अगस्त सांसद आवास पर घंटी बजाओ कार्यक्रम एवं 1 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले पेंशन शंखनाद रैली के लिए सबको जागरूक करते हुए सफल बनाने पर बल दिया गया। साथ ही पुरानी पेंशन आंदोलन की उपलब्धियों, 6 राज्यों में पुरानी पेंशन की बहाली और बन्धु जी द्वारा निकली ऐतिहासिक पेंशन रथयात्रा से पड़ने वाले प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

      आज की बैठक में राकेश कु मौर्या वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनय राय प्रवक्ता, संजय पांडेय ऑडिटर/कोषाध्यक्ष, पंकज सिंह मीडिया प्रभारी, राजीव गुप्ता सदस्य कार्यकारिणी के अलावा सुमित्रा गुप्ता, आरती राय आदि मातृशक्तियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसकी जानकारी जिला मीडिया को-ऑर्डिनेटर संजीव कुमार सिंह ने दी।