Breaking News

महासंघ के 24 वे स्थापना दिवस पर मरीजों में दूध और फल का वितरण : जिला मुख्यालय पर प्रांतीय मुख्य महासचिव व जिला संरक्षक, तो सिकंदरपुर में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम




मनियर में बांसडीह अध्यक्ष के नेतृत्व में बच्चों में वितरित हुआ मिष्ठान , किया पौधरोपण 

बलिया।। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के 24 वें स्थापना दिवस पर महासंघ के प्रदेश मुख्य महासचिव मधुसूदन सिंह और जिला संरक्षक बलिया अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पत्रकारों द्वारा महिला अस्पताल में मरीजों दूध और फल का वितरण किया। वही जिलाध्यक्ष अजीत कुमार पाठक और प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य संतोष शर्मा व तहसील अध्यक्ष विनोद गुप्ता के नेतृत्व में मरीजों में फल वितरण और बाद में पौधरोपण किया गया। ऐसे ही बांसडीह तहसील अध्यक्ष एजाज अहमद के नेतृत्व में मनियर के दो विद्यालयों में बच्चों में मिष्ठान वितरण के साथ पौधरोपण करके पूरे उत्साह के साथ संगठन का 24 वा स्थापना दिवस मनाया गया। अन्य तहसीलो में भी ऐसे ही कार्यक्रमों का आयोजन है। बता दे कि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के 24 वे स्थापना दिवस को पूरे एक सप्ताह तक पर्व की तरह मनाया जायेगा।

सूच्य हो कि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की स्थापना डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय ने सन 2000 में की थी। आज अपने अनुशासन और लोकतान्त्रिक संरचना के चलते 14 से अधिक प्रांतो में पत्रकारों में लोकप्रिय संगठन बन गया है। अन्य संगठनों में जहां व्यक्ति विशेष का या पारिवारिक वर्चस्व होता है, वही भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ में कोई भी पदाधिकारी स्थायी नही होता है। इसमें निर्धारित समयावधि में पद परिवर्तन होने से सभी सदस्य दिल से जुड़े होते है।

जिला महिला अस्पताल में दूध व फल वितरण के समय सदर तहसील अध्यक्ष रवि सिन्हा, शशि कुमार सन्नी, नन्द किशोर नवल जी जिला कोषाध्यक्ष ,दिनेश कुमार गुप्ता, रिंकू तिवारी,विवेक जायसवाल, अमित कुमार, अखिलेश यादव, सुनील सेन, राजेश मिश्र, उपेन्द्र गुप्ता, आनंद दूबे आदि अनेक पत्रकार, चिकित्सक और स्टॉफ नर्स आदि मौजूद रहे।







सिकन्दरपुर, बलिया। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के 24वें स्थापना दिवस पर स्थानीय तहसील इकाई के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सीएचसी सिकंदरपुर व न्यू दीपलोक हॉस्पिटल के दर्जनों मरीजों को फल वितरित किया। संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे पत्रकारों ने बताया की स्थापना दिवस को यादगार बनाने हेतु 15 जुलाई से 22 जुलाई तक सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाना है। जिसकी शुरुआत मरीजों में फल वितरित कर किया गया है। 








उधर तहसील अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्त ने बताया की सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों को उचित प्लेटफार्म देने के साथ ही एक पत्रकार को पूरी शिद्दत से जनसरोकार का कार्य भी करना होता है। उसी कड़ी में संगठन द्वारा उक्त कार्य किया गया। बताया की एक सप्ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम में आगे भी सेवा, समर्पण और जागरूकता से संबंधित कार्य किए जाएंगे। इस मौके पर धीरज मिश्र, निकेश राय, अंगद कुमार, अतुल राय, संजीव सिंह, दिलीप सिंह, गोपाल प्रसाद, गौहर खान, आसिफ खान आदि मौजूद रहे।