Breaking News

अज्ञात मरीज की शिवपुर दीयर नई बस्ती के मुन्नू सिंह के रूप में हुई पहचान




मधुसूदन सिंह

बलिया।। सागर सिंह राहुल की मेहनत और सोशल मीडिया पर की गयीं अपील के बाद सोमवार की देर रात से गंभीर रूप से घायल, जो अज्ञात नाम से जिला अस्पताल में भर्ती था, की शिनाख्त शिवपुर दीयर नई बस्ती के मुन्नू सिंह के रूप में हुई है। मुन्नू सिंह के परिजनों ने सागर सिंह राहुल से फोन कर अस्पताल में भर्ती अज्ञात मरीज को अपना मुन्नू सिंह बताया और अस्पताल पहुंचने की बात कही है। परिजनों के मुताबिक मुन्नू सिंह बारात में आये थे लेकिन किसी वाहन से गंभीर रूप से घायल हो गये। परिजन  हर जगह उनको ढूंढ़ रहे थे। बलिया एक्सप्रेस ने इस घटना को मुन्नू सिंह के फोटो और सागर सिंह राहुल के फोन नंबर के साथ प्रकाशित की थी। जिसके बाद शिनाख्त हो पायी। मुन्नू सिंह की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। परिजन सुबह वाराणसी ले जाने की बातें कह रहे है।

बता दे कि मुन्नू सिंह के गंभीर रूप से घायल हो कर जिला अस्पताल में भर्ती होने की खबर लगते ही सागर सिंह राहुल जिला अस्पताल पहुंच कर पहले घायल से नाम पता जानने की कोशिश की, ज़ब इसमें सफलता नही मिली तो अपने स्तर से इलाज कराने के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से शिनाख्त का प्रयास किया। बलिया एक्सप्रेस ने भी सागर सिंह राहुल का साथ देते हुए खबर को प्रकाशित की जिसके बाद पहचान हो सकी।

बता दे कि सागर सिंह राहुल ऐसे ही गरीब कमजोर लावारिश मरीजों, मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों के लिये अपने सारे कामकाज छोड़ कर लग जाते है, और उनका साथ तब तक नही छोड़ते है ज़ब तक उसके परिजन उससे नही मिल जाते है।


बलिया एक्सप्रेस ने यह खबर की थी प्रकाशित 

बलिया।। समाजसेवी सागर सिंह राहुल ने सोशल मीडिया के माध्यम से जिला अस्पताल में सोमवार की देर रात 2 बजे से जिला अस्पताल में अज्ञात के रूप में भर्ती मरीज की शिनाख्त में मदद की आमजन से अपील की है।



श्री राहुल ने कहा है की यह मरीज रात दो बजे से बलिया जिला अस्पताल में अज्ञात हालात में भर्ती है जो बहुत ही शारीरिक कष्ट से गुजर रहे है अगर इन्हे कोई जानता व पहचानता हो तो कृपया इस नंबर पर संपर्क करे....9389718007  । इनकी पहचान होने से इनके परिजन  इनके पास जल्द से जल्द पहुंच सकते है।