Breaking News

मंत्री दयाशंकर सिंह के भ्रमण के बाद एकाएक बढ़ी शहर में मतदान की रफ़्तार,दो घंटे में रफ़्तार बढ़ी 7 %,मंत्री का दावा 60% का




बलिया।। प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का बूथों के आसपास भ्रमण करने से मतदान के प्रतिशत में एकाएक उछाल आ गया है। 3 बजे जो मतदान का प्रतिशत 38 था, वह 5 बजे 45.23% हो गया है। मीडिया को दिये बयान में मंत्री श्री सिंह ने दावा किया है किया मतदान ख़त्म होते होते बलिया शहर में 60 प्रतिशत मतदान हो जायेगा।

बता दे किया इस चुनाव में परिवहन मंत्री अपनी प्रतिष्ठा लगाकर चुनाव जीतने की जी तोड़ कोशिश कर रहे है। बता दे कि पिछले  निकाय चुनाव में पूर्व मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ला के प्रत्याशी को सफलता नही मिली थी। पिछले 28 वर्षो से भाजपा बलिया नगर पालिका की अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा चाहती है लेकिन अभी तक सफल नही हो पायी है।



पूरे जनपद में 05 बजे तक- 53.07 % मतदान हुआ है।


बलिया- 45.23

रसड़ा- 60.95

चितबडागांव- 62.47

नगरा- 55.84

बेल्थरा- 60.42

सिकंदरपुर- 57.81

मनियर- 52.48

बांसडीह- 53.59

सहतवार- 57.05

रेवती- 60.71

बैरिया- 50.08

रतसर कलां- 53.94