Breaking News

जिलाधिकारी ने की 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा




बलिया।। जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में की गई। जिनमें मुख्यमंत्री घोषणा, पूर्वांचल विकास निधि, सांसद निधि, त्वरित आर्थिक विकास, क्रिटिकल गैप आदि की समीक्षा की गई। बैठक में यूपी रा.नि.निगम के अधिशासी अभियंता के अनुपस्थित होने पर जिलाधिकारी ने उनके स्पष्टीकरण की मांग की। सभी लोगों को निर्देशित किया गया कि कार्य समय से एवं गुणवत्तापूर्ण कराया जाए।






जिलाधिकारी ने सभी कार्यों की जांच हेतु नोडल अधिकारी नामित करके जांच कराने हेतु निर्देश दिया। उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम के विरुद्ध कार्रवाई हेतु प्रमुख सचिव गृह को पत्र जारी करने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सेतु निगम को समय से पुल के निर्माण कार्य को कराने का निर्देश दिया।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा मुख्य चिकित्सा अधिकारी जयंत कुमार एवं अधिशासी अभियंता गण उपस्थित रहे।