Breaking News

सपा ने निकाय चुनाव के लिए बनाये प्रभारी, इनको मिली जिम्मेदारी




बलिया। जिले की सभी नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों में हो रहे निकाय चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। इस चुनाव के लिये सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम द्वारा घोषित किये गये प्रभारियों के अतिरिक्त जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने भी चुनाव में समाजवादी पार्टी की दमदारी प्रस्तुत करने के लिये अपने स्तर से भी प्रभारियों की नियुक्ति की है।


सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव द्वारा शनिवार को जारी की गई सूची के अनुसार बलिया नगर पालिका के लिए प्रदेश अध्यक्ष द्वारा बनाये गये प्रभारीगणों सनातन पाण्डेय, राम इक़बाल सिंह और मंजू सिंह के साथ ही साथी रामजी गुप्ता, परवेज रोशन, सुशील कुमार पांडेय कान्हजी, राजेश गोंड, रविंद्र नाथ यादव, रामनाथ पटेल, विजयशंकर यादव मंगोलपारी व अनिल खरवार को चुनाव प्रभारी बनाया गया है।







 वहीं रसड़ा नगर पालिका के लिए प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नामित प्रभारी राम इक़बाल सिंह के साथ ही जिला स्तर पर विजयशंकर यादव, बीरबल राम, सुशीला राजभर, अमलेश चौहान, बदरुदुज्जा उर्फ बब्लू व श्रीभगवान उर्फ बंधू को चुनाव प्रभारी बनाया  है।



जिला अध्यक्ष द्वारा बांसडीह नगर पंचायत के लिए श्री भगवान वर्मा व सुशील कुमार पांडेय कान्हजी को प्रभारी बनाकर भेजा गया है। जबकि बेल्थरारोड के लिए इरफान, मतलूब अख्तर, शमशाद बांसपारी व राजनाथ यादव को प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

 नगरा के लिए प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नामित चंद्रशेखर सिंह के साथ ही जिला अध्यक्ष ने इरफान अहमद, रामगोविंद प्रजापति, इरशाद मास्टर, जयप्रकाश यादव व बब्बन यादव को प्रभारी बनाया गया है। चितबड़ागांव के लिए दिनेश यादव, कृष्णा प्रधान, राज साहनी व मंगल वर्मा, मनियर के लिए मो एजाज, रामशंकर यादव व अवधेश राजभर मास्टर, बैरिया के लिए रामेश्वर पासवान, अरविंद नाथ तिवारी, कालीचरण बिंद को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। जिलाध्यक्ष राजमंगल व निवर्तमान महासचिव राजन कन्नौजिया सभी चुनाव क्षेत्रों में पर्यवेक्षण करेंगे।