Breaking News

जिलाधिकारी के आदेश पर बुजुर्ग दम्पति के खेत को प्रशासन ने कटवाया






बलिया।।जनता दर्शन के दौरान जिला अधिकारी रवीन्द्र कुमार के समक्ष वरिष्ठ नागरिक विन्ध्याचली देवी पत्नी  भानू प्रताप सिंह निवासी सहतवार, तहसील बांसडीह, जनपद बलिया के द्वारा प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था। प्रार्थना पत्र में उन्होंने बताया कि  बांसडीह स्थित भूमि 1800 की सं०भू० पर उनके द्वारा 2.687 हे० अरहर की फसल बोयी गयी है परंतु उनकी पुत्रवधू दीपिका सिंह द्वारा फसल काटने नही दिया जा रहा है।








आवेदिका और उसके पति काफी वृद्ध है और फसल खेत में नुकसान हो रही है। जिसे संज्ञान में लेते हुए  जिलाधिकारी  द्वारा वरिष्ठ नागरिक की भूमि की रक्षा और फसले कटवाये जाने हेतु उपजिलाधिकारी बांसडीह को आदेशित किया। उपजिलाधिकारी बांसडीह द्वारा तत्काल नायब तहसीलदार रेवती व पुलिस प्रशासन कोतवाली बांसडीह को भेज कर राजस्व व पुलिस टीम की उपस्थिति में आवेदिका की फसल कटाई गयी। आवेदिया विन्ध्याचली देवी द्वारा जिलाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।