Breaking News

अटेवा बलिया द्वारा मनाया गया काला दिवस





  बलिया।। अटेवा उत्तर प्रदेश के प्रदेश नेतृत्व विजय कुमार बन्धु के आह्वान पर उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदो के कर्मचारियों ने बांहों मे काली पट्टी बांध कर दिन भर विद्यालय/आफिस का कार्य निपटाया। उसी क्रम में आज जिलाध्यक्ष समीर कुमार पांडेय के नेतृत्व में अटेवा बलिया के सुदूर क्षेत्रों के कर्मचारियों ने भी 1 अप्रैल 2005 को जबरन थोपे गए एनपीएस के विरोध में 'काला दिवस' मनाकर प्रतिरोध दर्ज किया। एनपीएस की मार झेल रहे कर्मचारियों को NPS मंजूर नही है, सरकार इस काले कानून को वापस ले तथा अन्य प्रदेशों की भांति पूरे देश मे पुरानी पेंशन बहाल करे। इस सोच के साथ पूरे जिले के सभी विभागों के कर्मचारी व कर्मचारी संगठनों द्वारा पूरे दिन सोशल मीडिया पर अपना प्रतिरोध दर्ज किया गया।



   आज सुबह से ही जिले के प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा अटेवा बलिया के व्हाट्सएप ग्रुपों पर व सोशल मीडिया पर काले कानून एनपीएस के विरोध में गुस्सा दिखने लगा था। लोगों ने पेंशन आंदोलन को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यक्रम में खूब दिलचस्पी दिखाई।

      फार्मासिस्ट विभाग के मलय पांडेय व अशोक सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के संगठनों व कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन के प्रति सरकारी रवैए से दुखी हो ब्लैक डे के समर्थन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें जिला मुख्यालय से लेकर सुदूर सीएचसी/पीएचसी पर कार्यक्रम संपन्न किए गए।








       लोक निर्माण विभाग में अनेक संगठनों के साथी जुटकर एनपीएस के विरोध में काली पट्टी बांध कर और हाथों में स्लोगन लेकर नारे बाजी की। साथ ही विजय कुमार बन्धु के नेतृत्व में अटेवा /एनएमओपीएस के संघर्ष को धार देने की अपनी प्रतिबद्धता को दुहराया। फिर एक छोटी सी बैठक करके 16 अप्रैल को होने वाले 'पेंशन संवैधानिक मार्च' को सफल बनाने हेतु आगे की रणनीति भी बनाई गई। इस बैठक में समीर कुमार पांडेय(जिलाध्यक्ष अटेवा), विनय राय(जिला प्रवक्ता अटेवा), अविनाश उपाध्याय(महामंत्री, श्रमिक समन्वय समिति), राजेश पाण्डेय(अध्यक्ष राज्य कर्मचारी महासंघ),  रविन्द्र सिंह(सीनियर बेसिक), रंजय कुमार(जिलाध्यक्ष सिंचाई), चंद्रशेखर यादव(जिलाध्यक्ष सफाई कर्मचारी संघ), मलय पांडेय(जिलाध्यक्ष फार्मासिस्ट विभाग अटेवा संगठन मंत्री), अशोक कु सिंह(महामंत्री फार्मा), राजेश सिंह(जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ), तेज बहादुर पांडेय(जिलाध्यक्ष एआरपी संघ), संजय पांडेय(ऑडिटर व प्रभारी कोषाध्यक्ष अटेवा), राजीव गुप्ता(जिला कार्यकारिणी सदस्य), विनोद कु सिंह, राम भरत पटेल(प्रांतीय संगठन मंत्री सिंचाई), मनोज यादव(कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सिंचाई), अविनाश चौहान(उपाध्यक्ष सिंचाई), विनोद कु सिंह, जावेद आदि साथी मौजूद रहे।

https://youtu.be/fZsbZKKrLos