Breaking News

यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित, इंटर में महोबा के शुभ छापरा और हाई स्कूल में सीतापुर की प्रियांशी सोनी बनी टॉपर, बलिया में इन्होंने किया टॉप



मधुसूदन सिंह 

प्रयागराज।।यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 89.78 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 10वीं में 86 फीसदी लड़के और 93 फीसदी लड़कियां पास हुई। यूपी बोर्ड 12वीं में 75.52 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 83 फीसदी लड़कियां पास हुईं और 69 फीसदी लड़के पास हुए। 10वीं में 600 में से 590 अंक हासिल कर सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने टॉप किया। यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा निदेशक और यूपी बोर्ड के पदेन सभापति डॉ. महेन्द्र देव और यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने जारी किया। यूपी बोर्ड ने अपने 100 साल के इतिहास में पहली बार इतनी जल्दी परिणाम घोषित किया है। यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 16 फरवरी से 3 मार्च 2023 तक आयोजित की गई। जबकि, 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक हुई। प्रदेशभर के 258 केंद्रों पर हाईस्कूल की लगभग 1.86 करोड़ तथा इंटरमीडिएट की 1.33 करोड़, कुल 3.19 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 से 31 मार्च के बीच पूरा हुआ।

इंटर के यूपी टॉपर

रैंक-1, शुभ छापरा, 97.80 फीसदी अंक , सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चरखारी, महौबा

रैंक-2, सौरभ गंगवार, 97.20 फीसदी मार्क्स, एसवीएमआईसी बिलासपुर, पीलीभीत

रैंक 2- अनामिका, 97.20 फीसदी मार्क्स, चौधरी एस सिंह आईसी जसवंत नगर इटावा

 रैंक 3- प्रियांशु उपाध्याय, 97 फीसदी मार्क्स, एसबीएम आईसी रघुवंशपुरम, फतेहपुर

रैंक 3- खुशी, 97 फीसदी मार्क्स, एसएसआईसी मुस्तफापुर, हुसेनगंज, फतेहपुर

रैंक 3- सुप्रिया, 97 फीसदी मार्क्स, एसपी आर आईसी बंसी सिद्धार्थनगर नगर


हाई स्कूल के यूपी टॉपर

रैंक 1- प्रिंयाशी सोनी - 98.33 सीतापुर

रैंक 2- कुशाग्र पांडेय - 97.83 कानपुर देहात

रैंक 2- मिसख्त नूर - 97.83 अयोध्या

रैंक 3- कृष्णा झा - 97.67 मथुरा रैंक 3- अर्पित गंगवार - 97.67- पीलीभीति

रैंक 4- श्रेयशी सिंह - 97.67 सुलतानपुर

रैंक 4- आंशिक दुबे- 97.50 अयोध्या

रैंक 4- सक्षम तिवारी 97.50 अंबेडकर नगर

रैंक 4- पीयूष सिंह - 97.50 जौनपुर - रैंक 4- नमन गुप्ता 97.50 वाराणसी

रैंक - 4- शुभरा मिश्रा- 97.50 मार्क्स, सिद्धार्थनगर

रैंक- 5- क्षितिज सक्सेना 97.33 मार्क्स, बरेली

रैंक 5- आस्था मिश्रा, 97.33 मार्क्स, उन्नाव

रैंक- 5- अंशिका दीक्षित, 97.33 मार्क्स, कानपुर नगर 

रैंक- 5- श्रीयम त्रिपाठी, 97.33 मार्क्स, प्रतापगढ़

रैंक- 5- श्रेया मिश्रा, 97.33 मार्क्स, अंबेडकर नगर

रैंक- 5- मुस्कान भारती, 97.33 मार्क्स, आजमगढ़

रैंक- 5- अर्चना, 97.33 मार्क्स, वाराणसी








                 बलिया के हाई स्कूल टॉपर



बलिया जनपद में हाई स्कूल में 77307 छात्र पंजीकृत थे।

जिसमे 65421 छात्र / छात्राओं ने परीक्षा दी। इनमें से 54649 उत्तीर्ण हुए है। उत्तीर्ण हुए छात्रों का प्रतिशत 83.53 है। पूरे प्रदेश में बलिया 72 वे स्थान पर आया है।

1 सत्यम पाण्डेय   578/600 96.33 प्रतिशत एस वी डी जी एच एस एस  पचरुखा गायघाट बलिया

2- दीपक पाठक यशोदा देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज दुबे छपरा 577/600 96.17 प्रतिशत 

2- रघुवीर उपाध्याय एम वी वी एम मिश्रा कालोनी काजीपुरा 577/600  96.17 प्रतिशत 

3- सुमित कुमार 96 प्रतिशत, 576/600 एस पी डी आई नारायणपुर चितबड़ागांव

4-विकास वर्मा  95.83 प्रतिशत, 575/600  एस एस एन एच एस एस गोविंदपुर भरौली

 पीयूष कुमार  95.83 प्रतिशत,575/600 एम वी वी एम मिश्रा कालोनी काजीपुरा बलिया

5-आयुष वर्मा  95.67 प्रतिशत  ए जे बी के इंटर कालेज जमालपुर



                   बलिया के इंटर के टॉपर



बलिया जनपद में इंटर के 81887 छात्र पंजीकृत थे।

जिसमे 70054 छात्र / छात्राओं ने परीक्षा दी। इनमें से 39287 उत्तीर्ण हुए है। उत्तीर्ण हुए छात्रों का प्रतिशत 56.08 है। पूरे प्रदेश में बलिया 75 वे स्थान पर आया है।

1- अंजली  95 प्रतिशत 475/500 किसान इंटर कॉलेज शिवधर पुर सीलाहटा

2- अंकित वर्मा  93.40 प्रतिशत  467/500 ए एस बी एस इंटर कालेज रसड़ा

    मोहिनी गोंड  93.40 प्रतिशत  467/500 केशव इंटर कॉलेज कुशहा ब्राह्मण जजौली बलिया

3- अनन्या गुप्ता 93.20 प्रतिशत  466/500 एस एन एस आई सी वी नारायणपुर बलिया

4-साहिल यादव 92.60 प्रतिशत  463/500 तिलेश्वरी देवी इंटर कॉलेज गुरवाँ बलिया

4-निशा वर्मा 92.60 प्रतिशत  463/500 गंगोत्री देवी इंटर कालेज सिकंदरपुर बलिया

5- स्वीटी सिंह 92.40 प्रतिशत 462/500 सी बी इंटर कालेज सहतवार बलिया।