Breaking News

शिक्षक नेताओं ने बताया मूल्यांकन बहिष्कार को पूर्ण सफल, तो डीआईओएस ने बताया आंशिक प्रभावित करने वाला



विक्की कुमार गुप्ता    

बलिया।।  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एवं उत्तर प्रदेश वित्तविहीन शिक्षक संघ के संयुक्त रूप से बोर्ड परीक्षा 2023 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन बहिष्कार को शिक्षक नेताओ ने जहाँ पूर्ण रूप से सफल बताया है, तो वही जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ने बहिष्कार को आंशिक सफल बताया है। श्री सिंह ने कहा कि जनपद में लगभग 5 लाख कॉपियां मूल्यांकन के लिये आयी हुई है। पहले दिन कई तरह की औपचारिकता पूर्ण करने में लगभग चार पांच घंटे लग जाते है, इस लिये कम कापियों का मूल्यांकन हुआ। पहले दिन लगभग दो हजार कापियों का मूल्यांकन हुआ। बहिष्कार करने वालों के चलते लगभग दो घंटे कार्य प्रभावित रहा, बाद में सब ठीक हो गया।

 शिक्षक नेताओं ने बताया कि चारों मूल्यांकन केंद्र क्रमशः कुंवर सिंह इंटर कॉलेज बलिया, मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज बलिया, राजकीय इंटर कॉलेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन का कार्य पूर्ण रूप से बंद रहा। मूल्यांकन बहिष्कार में उत्तर प्रदेश राजकीय शिक्षक संघ तथा प्रधानाचार्य परिषद ने भी अपना पूर्ण समर्थन देते हुए मूल्यांकन कार्य को पूर्ण रुप से बंद रखा।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने चारों मूल्यांकन केंद्रों पर भ्रमण करते हुए शिक्षकों से मूल्यांकन न करने की अपील की जिसका शिक्षकों ने पूर्ण रूप से पालन करते हुए  मूल्यांकन कार्य बंद रखा।



शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह तथा रविंद्र कुमार सिंह ने मीडिया को दिए साक्षात्कार में बताया कि हमारा मूल्यांकन बहिष्कार पूरे प्रदेश में है। जब तक हमारी 7 सूत्रीय मांगों को सरकार नहीं मानेगी तब तक मूल्यांकन बहिष्कार जारी रहेगा। हमारी 7 सूत्री मांगों में पुरानी पेंशन बहाल करना, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण, सरकारी कर्मचारियों की भांति माध्यमिक शिक्षकों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना, वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय देना, विषय विशेषज्ञों को पुरानी पेंशन का लाभ देना ,2005 के पूर्व विज्ञापनों पर नियुक्त शिक्षकों को एनपीएस की जगह ओ पी एस का लाभ देना, बोर्ड परीक्षा के समस्त पारिश्रमिक को सीबीएसई के बराबर करना तथा 2018 से बकाया पारिश्रमिक का भुगतान करना इत्यादि।






            इस अवसर पर जनपद के चारों मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षक धरने पर बैठे रहे। जिसमें मुख्य रुप से अरुण कुमार सिंह, रामविलास सिंह यादव  अनुज सिंह, डॉक्टर बालचंद राम, जयंत सिंह, मनीष कुमार सिंह, आनंद मोहन सिंह,संजय सिंह, विंध्यवासिनी साहू ,संगीता यादव,नीता शाक्य,शिवसागर गौतम ,अश्वनी कुमार, पारसनाथ यादव, रविंद्र नाथ यादव   अयोध्या तिवारी ,अनिल कुमार पांडे ,अनिल कुमार सिंह  उमेश चौबे, रमाशंकर सिंह  अखिलेश कुमार यादव, अमीन अख्तर, राजेंद्र सिंह, अनिल कुमार, जयप्रकाश श्रीवास्तव  विनय प्रताप सिंह  तेज बहादुर राय  जयप्रकाश यादव ,जयप्रकाश मिश्रा  पूजा शर्मा  संतोष कुमार यादव  रविंद्र कुमार सिंह, लहरी सिंह आदि लोग सम्मिलित थे।

रमेश सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक का बयान