Breaking News

भजन कीर्तन की सुमधुर लहरियों से भक्ति रंग में सराबोर हुई महिलाएं



लखनऊ।। मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा के निवास पर आयोजित भजन संध्या में उपस्थित महिलाओं ने मंजू जायसवाल के गाए भजन "कहां जाओगे मेरे बिहारी, होली होगी हमारी तुम्हारी" पर  फूलों की होली खेली। भजन संध्या में उपस्थित महिलाओं ने चैत्र नवरात्र के अवसर देवी गीत व कीर्तन गाए। "मां की चिट्ठी आई है", वैष्णो माता के भजन, अच्युतम केशवं, "श्याम नारायण्म" भजनों से सभी भावविभोर हो गए। इस अवसर पर महिलाओं ने भाव विहोर होकर नृत्य किया। इस समय उपस्थित सभी महिलाएं भक्ति रस से सराबोर हो गईं। भजन-कीर्तन का आयोजन रेखा शर्मा ने किया।








भजन-कीर्तन में संगीता शर्मा, गीता शर्मा, अनन्या शर्मा, एडवोकेट नीलम मिश्रा, आशा सिंह, रेनू तिवारी, सुमन लता सिंह, शालिनी श्रीवास्तव, सुधा सिंह, मेनका उपाध्याय, पूजा, सरला शर्मा, अंशू गुप्ता, नीना श्रीवास्तव, मंजू जायसवाल, सुदामा देवी, उर्मिला, कविता पाण्डेय, जया श्रीवास्तव, शोभा, पुष्पा यादव, सरिता अग्रवाल, अर्चना मिश्रा, वन्दना सिंह, अर्चना उपाध्याय, रुबी सिंह, सीमा सिन्हा कई अन्य महिलाएं शामिल थीं।

इस अवसर पर मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा, दिलीप शर्मा, अर्थ शर्मा भी उपस्थित रहे।






मानवाधिकार जनसेवा परिषद, लखनऊ

मोबाइल नंबर - 9415001064, 8299605742