Breaking News

24 घंटे के अंदर सिकंदरपुर पुलिस ने किया चोरी की घटना का पर्दाफाश, तीन चोरो को किया गिरफ्तार, बरामद किया शत प्रतिशत चोरी हुआ माल



बलिया।।थाना सिकन्दरपुर  पुलिस द्वारा चोरी से संबंधित मामले का सफल अनावरण करते हुये प्रकाश में आये 03 नफर अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर चोरी गयी सम्पत्ति को  शत् प्रतिशत बरामद करने में बड़ी सफलता मिली है।बता दे कि पुलिस अधीक्षक  राजकरन नय्यर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  थाना सिकन्दरपुर पुलिस को उपरोक्त सफलता मात्र 24 घंटे के भीतर मिली है । 

बता दे कि दिनांक 07.03.23 को ग्राम जजौली थाना सिकंदरपुर के रहने वाले विजय कुमार गुप्ता ने अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर सोने व चांदी के गहने सहित अन्य सामान चोरी किये जाने के संबंध में तहरीर दिया था जिसके आधार पर थाना सिकंदरपुर पर मु0अ0स0 82/23 धारा 457,380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर घटना में शामिल अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी जिसके क्रम में बुधवार दिनांक 08.03.2023 को थानाध्यक्ष सिकंदरपुर श्री दिनेश पाठक मय टीम द्वारा मुखविर की सूचना पर उपरोक्त घटना में प्रकाश में आये 03 नफर अभियुक्तगणों 1. विपिन गुप्ता पुत्र श्रीनिवास गुप्ता, 2.विरेन्द्र प्रताप गुप्ता उर्फ सोनू गुप्ता पुत्र मदन गुप्ता, 3.विनोद गुप्ता पुत्र स्व0 हरिशंकर प्रसाद गुप्ता समस्त निवासी जजौली थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया को ग्राम मिर्जापुर तिराहा मेन रोड से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गये सामान की शत् प्रतिशत बरामदगी की गयी । गिरफ्तार अभियुक्तगणों को मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है । 







अनावरित अभियोग

 मु0अ0सं0 82/2023 धारा धारा 457,380,411 भादवि0 थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया  ।

 


     बरामदगी का विवरण

1.झुमका एक जोडी पीली धातु 

2.एक अदद गले का हार पीली धातु 

3.एक अदद नथिया पीली धातु 

4. एक अदद मांगटीका पीली धातु

5. एक जोडी चुड़ी पीली धातु

6. 03 पीस अंगुठी पीली धातु 

7.सिकड़ी 01 पीस पीली धातु

8.हाथ प्लानी/ मेहंदी सफेद धातु

9. हाफ कमर की पेटी सफेद धातु 

10.दो सिलेण्डर

11. दो गैस चूल्हा

12. बर्तन । 


बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

  1. थानाध्यक्ष दिनेश पाठक थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया 

2. उ0नि0  शिवमूर्ति तिवारी थाना सिकन्दरपुर बलिया 

3.  का0 गुरू प्रसाद मौर्या थाना सिकन्दरपुर बलिया

4. का0 दिनेश चौधरी थाना सिकन्दरपुर बलिया