Breaking News

शिव प्रताप शुक्ला के हिमांचल प्रदेश के राज्यपाल बनाये जाने पर गोरखपुर में ख़ुशी की लहर



राज्यपाल नियुक्त होने पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जाहिर की प्रसन्नता

गोरखपुर महानगर में लम्बे समय तक एबीवीपी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर चुके है शिव प्रताप शुक्ल

गोरखपुर।।भारत के पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल को हिमांचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त होने पर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रसन्नता जाहिर की गयी है। हिमांचल प्रदेश के नव नियुक्त राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल गोरखपुर महानगर में लम्बे समय तक एबीवीपी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम कर चुके हैं। 



इस संदर्भ में अधिक जानकारी देते हुए एबीवीपी गोरक्ष प्रांत मंत्री सौरभ गौंड ने बताया कि एबीवीपी व्यक्तित्व निर्माण की पाठशाला है, कार्यकर्ताओं का सदैव सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ना इस कथन का प्रमाण है। एक कार्यकर्ता द्वारा देश और किसी प्रदेश का शीर्ष नेतृत्व पर पहुँचना संगठन के मान और सम्मान में निरंतर वृद्धि करता है।






उन्होंने कहा कि भारत के पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री रहे शिव प्रताप शुक्ल को आज हिमांचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, शिव प्रताप शुक्ल मूल रूप से गोरखपुर जनपद के निवासी हैं और गोरखपुर महानगर में लम्बे समय तक एबीवीपी के सक्रिय कार्यकर्ता तथा पूर्ण कालिक कार्यकर्ता के रूप में संगठन का कार्य किया है शिव प्रताप शुक्ल एबीवीपी के कार्यकर्ता रहते हुए 1975 जब देश में आपातकाल लगा ऐसे समय में लोकतंत्र सेनानी के रूप में जेल गये। 

देश में हुए सकारत्मक आर्थिक बदलाव में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने वाले भारत के पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री शिव प्रताप शुक्ल जी को हिमांचल प्रदेश का महामहिम राज्यपाल नियुक्त किया गया है जो कार्यकर्ताओं को प्रफुल्लित करने का विषय है। 




इस अवसर पर एबीवीपी राष्ट्रीय कार्यकारी की विशेष आमंत्रित सदस्य प्रो. उमा श्रीवास्तव, प्रांत अध्यक्ष प्रो. सुषमा पांडेय, प्रांत संगठन मंत्री हरिदेव, महानगर अध्यक्ष डॉ. अनुपम सिंह, प्रांत मीडिया संयोजक अनुराग मिश्रा सहित समस्त शिक्षक तथा छात्र कार्यकर्ताओ ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।