Breaking News

महाराजा सुहेल देव् विश्वविद्यालय आजमगढ़ को मिली भारत स्काउट और गाइड उत्तरप्रदेश की जिला संस्था के रूप में मान्यता




डॉ सुनील कुमार ओझा 

आजमगढ़।।भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश प्रादेशिक मुख्यालय  गोला मार्केट  महानगर  लखनऊ  से प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ प्रभात कुमार से0नि0 IAS द्वारा महाराजा सुहेल देव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ को  जिला संस्था  के रूप में  मान्यता प्रदान की गई। जिसका प्रमाण पत्र सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर स्काउट   मंडल  आजमगढ़   नौशाद अली सिद्दकी और प्रादेशिक सचिव आनंद सिंह रावत द्वारा निर्गत पत्र पत्रांक सी.जी. 105/1913/2022,23,  दिनांक 30-01-2023  को लाकर,  कुलपति  प्रो प्रदीप कुमार शर्मा एवं एक कापी  कुल सचिव  बी0पी0कौशल  को भेंट की गयी।








इस अवसर पर, डा घनश्याम दुबे  सहायक लीडर ट्रेनर रोवर,  डा राजेश्वरी पांडे एडवांस रेंजर लीडर ट्रेनर,जिला संगठन कमिश्नर स्काउट  अवधेश यादव,  अजीत मिश्र बेसिक रोवर लीडर  उपस्थित रहे। प्रदेश संगठन कमिश्नर स्काउट हीरा लाल यादव,  प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त  अरविंद  श्रीवास्तव ,  राजेंद्र सिंह,  हंसापाल ने बधाई दी।

अब महाराजा सुहेल देव राज्य विश्व विद्यालय  पूरे प्रदेश में 16 विश्व विद्यालय में   भारत स्काउट गाइड   उत्तर प्रदेश  मुख्यालय  से जिला संस्था के रूप में कार्य करने वाला पहला विश्व विद्यालय बन गया है।  इस आशय की जानकारी विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी  भूपेंद्र  पांडे ने दी।