Breaking News

माध्यमिक संस्कृत शिक्षक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष बने डॉ हरेंद्र नाथ यादव, महामंत्री बने विनोद कुमार शर्मा


 



रमेश चंद गुप्त 

दुबहड़ बलिया।। माध्यमिक संस्कृत शिक्षक कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के प्रांतीय पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक बलिया इकाई के चुनाव के लिए क्षेत्र के बंधुचक स्थित रघुपति आदर्श संस्कृत इंटर कॉलेज के प्रांगण में सोमवार की देर शाम तक अध्यक्ष राजेश द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। 











मुख्य अतिथि डॉ  सुखनंदन मिश्रा प्रदेश महामंत्री, निर्वाचन अधिकारी अतुल दुबे एवं राजेश दिवेदी की उपस्थिति में जिला कार्यकारिणी का चुनाव सर्व सम्मति से सम्पन्न हुआ। जिसमें जिलाध्यक्ष- डॉ हरेंद्र नाथ यादव, उपाध्यक्ष- राजेश कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष- नितीश शेखर, महामंत्री- विनोद कुमार शर्मा, जिला मंत्री- विद्याशंकर पाठक, कोषाध्यक्ष- योगेंद्र प्रसाद यादव, केन्द्रीय सदस्य- केके मल्होत्रा एवं  चंद्र प्रकाश यादव सदस्य के रुप में चुने गए। चुनाव संचालन में  महाविद्यालयों, माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक गण एवं मानदेय शिक्षक गणों की विशेष भुमिका रही। डॉक्टर हरेंद्र नाथ यादव को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उनके आवास पर बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया।

इस मौके पर मुख्य रूप से नवीन कुमार, विजयशंकर यादव हर्ष, गणेश कुमार, शीला देवी, नीलू देवी, सुभद्रा देवी, मंजू देवी, रविंद्र नाथ यादव आदि उपस्थित रहे।