Breaking News

छात्राओं की सफलता पर ख़ुशी पर छात्रों की असफलता एक मां के लिये दुख पहुंचाने वाले : आनंदी बेन



मधुसूदन सिंह

बलिया।। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में अपने सम्बोधन में कुलाधिपति/ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने छात्रों की दिन प्रतिदिन मेरिट लिस्ट से कम होती संख्या पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस समस्या पर शोध होना चाहिए। आज 34 मेधावियों की सूची में 28 छात्राओं के शामिल होने पर कहा कि एक महिला होने के नाते मुझे ख़ुशी हो रही है कि महिलाये काफ़ी तरक्की कर रही है। वही दूसरी तरफ एक मां के तौर पर मुझे यह सोच कर दुख हो रहा है कि आखिर लड़के क्यों पीछे होते जा रहे है।



शादी होने में भी होने लगेगी परेशानी

कहा कि आज स्थिति यह हो गयी है कि सफलता पाने वालों में 80 लड़कियां और मात्र 20 लड़के है। अगर ऐसे ही छात्रों की संख्या में गिरावट आती रही तो वह दिन दूर नहीं ज़ब 100 में 100 लड़कियां ही परचम लहराती हुई मिलेगी।



लड़कियों के गोल्ड मैडल पाने पर परिजनों में जहां ख़ुशी होती है तो वही गोल्ड मैडलिस्ट लड़की के लिये वर खोजने में काफ़ी दिक्क़ते आती है। अगर यही रफ़्तार रही तो लड़कियों के लिये योग्य लड़को का अकाल हो जायेगा। साथ ही यह भी कहा कि अगर लड़के अब भी नहीं चेते तो निकट भविष्य में विश्वविद्यालय के आगे लिखना पड़ेगा - लड़कियों का विश्वविद्यालय।