Breaking News

बलिया,सिकंदरपुर मे स्कूल संचालकों को नहीं है शासनादेश की परवाह, कड़ाके की ठंड मे सरकारी अवकाश के बाद भी खुले है प्राइवेट स्कूल



मधुसूदन सिंह

बलिया।। जनपद के बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक, दोनों लोगों की शिथिलता कहे या लापरवाही, जनपद मे अधिकांश प्राइवेट विद्यालय सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के बाद और कड़ाके की ठंड के वावजूद खुले हुए है।

बता दे कि उत्तरप्रदेश सरकार ने 29 दिसंबर 2022 को गुरु गोविन्द सिंह जयंती के उपलक्ष्य मे शासनादेश जारी कर सार्वजनिक छुट्टी घोषित की है। हमारे आसपास के जनपदो के शिक्षधिकारियो ने भी शासनादेश जारी होने के बाद अपने स्तर से आदेश जारी कर छुट्टी घोषित कर दी है। लेकिन बलिया के अधिकारियो को यह आदेश जारी करने का लगता है ख्याल ही नहीं आया। नतीजन प्राइवेट विद्यालयों ने इस कड़ाके की ठंड मे भी नौनिहालो को कंपकपाते हुए स्कूल आने के लिये विवश कर दिया है।

सर्वाधिक शासनादेश का उल्लंघन सिकंदरपुर तहसील मे देखने को मिला है। यहां के लगभग 90 प्रतिशत विद्यालय आज सार्वजनिक अवकाश के दिन भी खुले हुए है। अगर इनके उपस्थिति रजिस्टर को ही जब्त करके जाँच करा दी जाय तो मामला खुदबखुद सामने आ जायेगा। प्रशासनिक अधिकारियो की इस लापरवाही से अगर किसी एक भी नौनिहाल की तबियत ख़राब होती है तो जबाबदेही किसकी होंगी, यह सोचनीय प्रश्न है।