Breaking News

जनपद स्तरीय कार्यकर्ता गोष्ठी में यज्ञ की तैयारियों पर चर्चा,बांटी गई जिम्मेदारी



बलिया। गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट बलिया पर रविवार को जनपद स्तरीय कार्यकर्ता गोष्ठी संपन्न हुई। जिसमें आगामी एक जनवरी से होने वाले गायत्री माता प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव  व 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर व्यापक विचार विमर्श किया गया। गायत्री शक्तिपीठ प्रमुख विजेंद्रनाथ चौबे ने कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम में भागीदारी के लिए जनपद की सभी 950 ग्राम पंचायतों के प्रत्येक घरों में गायत्री चेतना को पहुंचाने का संकल्प दिलाया।








बताया कि एक जनवरी को विराट कलश यात्रा हेतु सभी केंद्र न्याय पंचायत स्तर के अपने-अपने प्रज्ञा मंडल, महिला मंडल, युवा मंडल अपने वाहनों से 31 दिसंबर तक शक्तिपीठ पर पहुंचे। शहर के 24 वार्डों के मंडल के सदस्य भी अपने काफिले के साथ प्रातः 9 बजे तक शक्तिपीठ पर पहुंचेंगे। हर ब्लाक सप्तक्रांतियों साधना, स्वावलंबन, नारी जागरण, कुरीति उन्मूलन, पर्यावरण स्वास्थ आंदोलन पर झांकियों के साथ सम्मिलित होंगे।

यज्ञशाला, संस्कारशाला, आवास, भोजनालय, सुरक्षा, प्रदर्शनी, कलश यात्रा, लाइट माइक,  स्वच्छता सफाई, स्वागत, प्रसाद आदि की समितियां बनाई गई एवं सभी विभाग के प्रभारी बड़े ही उत्साह व श्रद्धा के साथ भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। श्री चौबे ने सबको चंदन तिलक लगाते हुए उनका अभिनंदन कर उत्साहवर्धन किया। शांति पाठ व प्रसाद वितरण के साथ गोष्ठी का समापन हुआ।