Breaking News

बलिया के डीआईओएस रमेश सिंह हुए शिक्षा निदेशालय से सम्बद्ध, विनोद शर्मा बने नये डीआईओएस



मधुसूदन सिंह

बलिया।। बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक को शासन ने आज कार्यालय शिक्षा निदेशालय उत्तरप्रदेश प्रयागराज से सम्बद्ध कर दिया है। वही इसी कार्यालय मे सम्बद्ध विनोद कुमार शर्मा को बलिया का नया जिला विद्यालय निरीक्षक बनाया गया है।







साथ ही अमरनाथ राय उप प्राचार्य डायट आजमगढ़ को जिला विद्यालय निरीक्षक महाराजगंज बनाया गया है। महाराजगंज मे तैनात जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह (द्वितीय ) को शिक्षा निदेशालय उत्तरप्रदेश प्रयागराज से सम्बद्ध कर दिया गया है। बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह के तबादले से हड़कंप मच गया है।