Breaking News

मंजीत रेस्टुरेंट मे भोजपुरी गायक गोपाल राय का रेडक्रास टीम ने किया भव्य स्वागत




मधुसूदन सिंह

बलिया।। विशाल गड़हा महोत्सव के सफल आयोजन करने वाले भोजपुरी फिल्मो के सुप्रसिद्द अभिनेता और गायक गोपाल राय का रेडक्रास सोसाइटी के सदस्यों द्वारा स्थानीय मंजीत रेस्टोरेंट मे भव्य स्वागत सम्मान एक संक्षिप्त कार्यक्रम के द्वारा किया गया।


सबसे पहले टीम के सदस्यों ने श्री राय का रेस्टोरेंट के गेट पर स्वागत अभिनन्दन करते हुए आदर के साथ रेस्टोरेंट के अंदर लेकर आये। इसके बाद श्री राय के द्वारा एक केक काटा गया। रेडक्रास के सदस्यों द्वारा इसके बाद 51 किग्रा वाली फूलो की माला पहना कर भव्य स्वागत किया गया। बता दे कि गड़हा महोत्सव मे आयोजक मंडल द्वारा रेडक्रास सोसाइटी को सम्मानित किया था। आज रेडक्रास सोसाइटी ने गोपाल राय को सम्मानित किया।













अपने स्वागत से अभिभूत गोपाल राय ने कहा कि सरदार मंजीत सिंह और इनके परिवार ने आज जो मुझे सम्मान दिया है वह लाखों करोड़ों के किसी भी अन्य सम्मान से बड़ा है। कहा कि घर मे सम्मान मिलना, बाहर के सम्मान से बहुत बड़ा है। कहा कि घर मे अतिथि का सम्मान करना भोजपुरी भाषियों का चरित्र है। मंजीत सिंह सरदार होते हुए भी भोजपुरिया है। भोजपुरिया चरित्र इनके पूरे परिवार मे रचा बसा है। यही कारण है कि इन भाइयों मे कोई विवाद नही है और व्यापार एक साथ कर रहे है।



मंजीत रेस्टोरेंट की तारीफ करते हुए कहा कि इन लोगों ने इस रेस्टोरेंट को जिस तरीके से सजाया है। इसको देखने के बाद महानगरो के रेस्टोरेंट की याद आ रही है। कहा कि निःसंदेह यह बलिया का सर्वश्रेष्ठ रेस्टोरेंट है।


सरदार मंजीत सिंह ने अपने भाई के साथ गोपाल राय को अंगवस्त्रम से स्वागत किया। इसके बाद सभी लोगों की फरमाइश पर डेंगू से ग्रसित होने के बाद भी श्री राय ने भोजपुरिया संयुक्त परिवार के प्यार को बताने वाला गीत गाकर सभी को आनंदित किया।




इस अवसर पर सरदार जितेंद्र सिंह, यशपाल सिंह , डॉ पंकज ओझा , डॉ अमित , सलभ उपाध्याय , सुरेंद्र सिंह खालसा , विनय श्रीवास्तव , शशिकांत ओझा , मदारी सिंह , विशाल उपाध्याय , जितेंद्र दुबे , डॉ M K सिंह , शैलेन्द्र पांडेय , संजय गुप्ता , अभिषेक राय , नंदिनी सिंह , अंजली सिंह , ओमकार नाथ सिंह  , श्याम बाबू , अभिषेक सोनी, रविशंकर तिवारी इत्यादि इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्य उपस्थित रहे।