Breaking News

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ उत्तरप्रदेश मे हुआ बड़ा बदलाव : सुल्तानपुर जिले के स्वर्ण पदक विजेता जिलाध्यक्ष अनुराग द्विवेदी को अयोध्या मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष बलिया राणा प्रताप सिंह को मंडल अध्यक्ष आजमगढ़ की मिली जिम्मेदारी

 




प्रयागराज।। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ उत्तरप्रदेश में जहां पर कई मंडल के अध्यक्षों को कमान सौंपी गई है।वही कई जिलों में अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

         प्रदेश अध्यक्ष प्रभाशंकर ओझा ने बताया कि संगठन में सराहनीय कार्य करने वाले जनपद स्तरीय व मंडल स्तरीय पदाधिकारियों को जहां प्रोन्नत प्रदान की है। वही एक दर्जन से अधिक जनपदों मे नये जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा कर दी गई है।

संगठन मे लगातार दो सालों से सदस्य संख्या के आधार पर स्वर्ण पदक हासिल करने वाले निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुल्तानपुर अनुराग द्विवेदी एडवोकेट को प्रोन्नति देते हुए अयोध्या मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। वही बलिया मे पेपर लीक मामले मे संगठन द्वारा पूरे प्रदेश में आंदोलन करते हुए गिरफ्तार तीनो पत्रकार साथियों को जेल से बाहर ही नही निकाला गया बल्कि इनके ऊपर से सभी गंभीर धाराओं को भी हटाने पर प्रशासन को मजबूर किया गया। तत्कालीन जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह को प्रोन्नति देते हुए आजमगढ़ मण्डल का अध्यक्ष बनाया गया है।

वही राकेश तिवारी को सर्व सम्मत से सुल्तानपुर का जिलाध्यक्ष चुना गया है।इनके साथ ही श्रीकृष्ण पांडेय को महासचिव,पंकज पांडेय को कोषाध्यक्ष,पवन मिश्र को वरिष्ठ संगठन मंत्री बनाया गया है।ये निर्णय आमसभा की बैठक में नामित पर्यवेक्षक राष्ट्रीय पदाधिकारी विजय विद्रोही,सत्य प्रकाश गुप्ता की मौजूदगी में किया गया। सोनू वर्मा को गाजियाबाद और अजीत कुमार पाठक को बलिया  का नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही अयोध्या,आजमगढ़, चित्रकूटधाम, गौतमबुद्ध नगर के जिला अध्यक्षों  पर महासंघ ने फिर से विश्वास जताया है।कौशांबी,सोनभद्र,मिर्जापुर, भदोही,वाराणसी, गाजीपुर,मऊ,देवरिया, झांसी,हमीरपुर,बांदा , जालौन,महोबा के जिलाध्यक्ष को बदल कर संगठन को पत्रकार हित के लिये और जुझारू बनाने का प्रयास किया गया है।









उपरोक्त जानकारी प्रांतीय प्रमुख महासचिव मधुसूदन सिंह ने देते हुए कहा है कि कानपुर,लखनऊ गोरखपुर,मुरादाबाद और बिजनौर,अलीगढ़,इटावा में नई जिलाकार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है।इन जनपदों मे भी शीघ्र जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा कर दी जायेगी।कहा कि इसके साथ ही अंबेडकरनगर, बस्ती, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, महाराजगंज बाराबंकी, उन्नाव और शाहजहांपुर में चुनाव सम्पन्न कराने के लिये पर्यवेक्षक भेजे गए है। इसके साथ ही प्रयागराज मंडल मे संगठन हित में लगातार कार्य करने वाले प्रयागराज मंडल अध्यक्ष अजय  पाण्डेय को पुनः मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी गयी है। वही वाराणसी,देवीपाटन और आगरा मंडल में नई व्यवस्था जल्द शुरू कर दी जायेगी।