Breaking News

कवि बुद्धि सागर गौतम भारतीय रत्न अवार्ड 2022 से सम्मानित




गोरखपुर ।।भारत की प्रतिष्ठित ख्याति प्राप्त संस्था दर्पण, नीति आयोग तथा भारत सरकार द्वारा पंजीकृत प्रेमा चैरिटेबल ट्रस्ट, गोदावरीखानी ने हिंदी में काव्य सृजन एवं हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के विशिष्ट अवदान हेतु दिनांक 28 अक्टूबर, 2022 को ग्राम इटहर, जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश, भारत के निवासी श्री बुद्धि सागर गौतम जी को भारतीय रत्न अवार्ड - 2022 का सम्मान प्रदान किया गया l संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष आदरणीय दसारी स्वप्नमहेश जी ने उन्हें सम्मानित करते हुए बधाइयां भी प्रेषित किया। उन्होंने ने कहा कि यह प्रतिष्ठित सम्मान आपकी योग्यता व योगदान को देखते हुए दिया जा रहा है।

उक्त सम्मान प्राप्त होने पर बुद्धि सागर गौतम जी ने इस प्रतिष्ठित संस्था को आभार जताते हुए इसका श्रेय तथागत बुद्ध, बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर आदि बहुजन महापुरुषों के साथ साथ अपने अपने कालजयी माता श्रद्धेया दुलारी देवी जी, कालजयी पिता श्रद्धेय परशुराम बौद्ध जी को दिया। जिनके प्रेरणा व त्याग के बगैर यह सब असम्भव था। अवगत कराते चलें कि श्री बुद्धि सागर गौतम  एक कुशल शिक्षक के रुप में विगत ग्यारह वर्षों से स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालिका इंटर कालेज, गोरखपुर में शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। इसके साथ साथ वे एक प्रतिष्ठित साहित्यकार भी हैं। वर्तमान में वे एक साहित्यिक व सामाजिक संस्थान समतावादी कलमकार साहित्य शोध फाउण्डेशन, भारत के संस्थापक व अध्यक्ष भी हैं। संस्थान में उनका यह पद अवैतनिक तथा गैरलाभकारी है।






उल्लेखनीय है कि समतावादी कलमकार साहित्य शोध फाउण्डेशन (भारत सरकार से पंजीकृत) से सम्पूर्ण भारत के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों साहित्यकार संयोजित हैं जो लगातार हिंदी व पाली साहित्य को बढ़ावा देने का कार्य कर रहे हैं। श्री गौतम  के संपादन में समतावादी काव्य संग्रह, प्यार की खुश्बू, बहुजन काव्य तरंग, प्रबुद्ध काव्य संग्रह ( सभी पुस्तकें पेपर बैक व ISBN युक्त) प्रकाशित हो चुकी हैं जो देश विदेश की अमेजान, फ्लिपकार्ट आदि कामर्शियल प्लेट फार्म पर आनलाइन उपलब्ध हैं। इनके अलावा तीन दर्जनों से भी अधिक साझा संग्रह पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं जिसमें श्री गौतम  सह रचनाकार के रुप में अपना साहित्यिक योगदान दे चुके हैं और आगे भी अनवरत जारी है। उनके इस उपलब्धि पर उनके गांव में हर्ष का माहौल है। सभी हित मित्र व रिश्तेदार उन्हें बधाइयां प्रेषित कर रहे हैं।