Breaking News

भाजपा युवा मोर्चा का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न




बलिया।।भारतीय जनता युवा मोर्चा का एक दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग गुरुवार को रामदहिनपुरम स्थित आदर्श उत्सव  वाटिका में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को वैचारिक शिक्षा दीक्षा तथा कार्यपद्धति में दक्ष बनाने की प्रशिक्षण दी गई । कार्यक्रम चार सत्रों में आयोजित किया गया ।जिसमें हर सत्र में अलग अलग विषयों पर वक्ताओं द्वारा उद्बोधन प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सरकार में राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी  उपस्थित रहे तथा सत्र की अध्यक्षता भाजयुमो क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रानू राजभर ने की।  उपस्थित राज्यमंत्री  दानिश आजाद अंसारी  ने सरकार की योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया। श्री अंसारी ने बताया कि  मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  के नेतृत्व में सरकार में युवाओं के जीवन को आसान बनाने वाली तमाम योजनाएं है। जिनका लाभ युवाओं को उठानी चाहिए। मंत्री ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी अपने मेहनत और हुनर के दम पर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकता है । साथ ही मंत्री श्री दानिश आजाद ने अपने संगठनात्मक अनुभवों को भी कार्यकर्ताओं से साझा किया।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू   रहे तथा सत्र की अध्यक्षता भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कुंवर पूर्णेन्दु सिंह ने की। जिलाध्यक्ष श्री साहू ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होती है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा एक परिवार है जिसके सारे कार्यकर्ता एक विचार से बंधे हैं और अब ये विचार परिवार विशाल वटवृक्ष का रूप धारण कर चुका है। भाजपा की स्वीकार्यता आम जनमानस में दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और ये सब पार्टी के कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के बदौलत ही संभव हो पाया है।

तीसरे सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष  राजेश राजभर तथा अध्यक्ष के रूप में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी 'बाबा' उपस्थित रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास के विषय में विस्तार से बताया। बताया की जनसंघ के समय से ही संघर्ष करते करते कभी पूरे देश में मात्र 2 सीटें जीतने वाली भाजपा आज देश सहित अधिकतर प्रदेशों में भी अपनी सरकार सकुशल संचालित कर रही और ये सब लाखों - करोड़ों कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से ही संभव हो पाया है।






समापन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में भाजयुमो के क्षेत्रीय मंत्री मयंक शेखर तिवारी ने पदाधिकारियों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। बताया की कार्यकर्ताओं के अनुशासन और समर्पण ने ही पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाया है। कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए क्षेत्रीय मंत्री ने भाजपा के राष्ट्रवादी विचारों से परिचित कराया। समापन सत्र में अध्यक्षता कर रहे भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अश्वनी सिंह 'लिटिल' ने उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकारियों तथा व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व आभार प्रकट किया।

 कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष विश्वजीत तिवारी, अभिषेक सिंह 'सूरज', अविनाश सिंह, जिला  मंत्री नितेश सिंह विक्की, अभिषेक सिंह, आशुतोष तिवारी, मोहित मौर्या, निखिल पाण्डेय, जिला कार्यसमिति सदस्य विशाल सिंह, मनीष गुप्ता मोनू, राघवेंद्र सिंह, अतुल आनंद सिंह, बंटी गुप्ता, सर्वेंद्र सिंह तथा सभी 31 मंडल के अध्यक्ष तथा महामंत्री उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अर्जुन चौहान ने किया।