Breaking News

भारत जोड़ो की बजाय कांग्रेस जोड़ो होनी चाहिये थी राहुल गांधी की पद यात्रा का नाम :भूपेंद्र सिंह


 


बलिया।। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने राहुल गांधी के नेतृत्व निकाली गयी भारत जोड़ो पद यात्रा पर तंज कसा है। आगामी 11 अक्टूबर को बिहार के सिताब दियारे (जेपी का जन्मस्थल ) मे भारत के गृहमंत्री अमित शाह के आगमन के पूर्व तैयारियो का जायजा लेने बलिया पहुंचे श्री भूपेंद्र सिंह ने मीडिया से बातचीत मे कांग्रेस पर जमकर हमला किया। कहा कि भारत के टुकड़े कांग्रेस के राज मे हुए थे, अभी कोई टूटन नही हुई है। राहुल गांधी की यह भारत जोड़ो यात्रा पाकिस्तान के लाहौर, इस्लामाबाद या पेशावर से शुरू होनी चाहिये थी। भारत मे तो यह यात्रा कांग्रेस जोड़ो, परिवार जोड़ो के नाम से निकलनी चाहिये थी। कहा कि कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान हो या अन्य, जो अंतर्कलह मची हुई है, उसको दूर करने के लिए यात्रा निकलनी चाहिये थी।





वहीं भूपेंद्र चौधरी ने ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले पर शुक्रवार को आने वाले फैसले पर कहा कि न्यायालय के फैसले का सभी को सम्मान करना चाहिए ।

Byte - भूपेंद्र चौधरी ( बीजेपी, उत्तरप्रदेश , अध्यक्ष )



वही योगी सरकार के वक्फ व अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि माननीय न्यायालय के फैसले का हम सबको सम्मान करना चाहिये।

बयान अल्पसंख्यक कल्याण व वक्फ राज्य मंत्री


प्रेसवार्ता के दौरान राज्य सभा सदस्य नीरज शेखर, प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, विधायक केतकी सिंह, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू आदि प्रमुख नेता गण भी मौजूद रहे।