Breaking News

श्वेतांक की सफलता मे जुड़ा एक और नगीना,मिला हिंदी सेवी सम्मान -2022



बलिया।। सुपरिचित युवा कवि व साहित्यकार श्री श्वेतांक कुमार सिंह को उनके हिंदी और हिंदी साहित्य के प्रति विशेष योगदान को देखते हुए नवीन कदम छत्तीसगढ़ की ओर से 'हिंदी सेवी सम्मान- २०२२' प्रदान किया गया है। बता दे कि श्वेतांक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के चकिया गांव के रहने वाले हैं और वर्तमान में अध्यापन करते हैं। इनकी कविताएं शोषितों की आवाज़ मानी जाती हैं। 

          श्री सिंह को इसके पूर्व लगभग दर्जनों पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हो चुके हैं जिनमें मां वीणापाणि साहित्य सम्मान, अभिजना सम्मान, नीरज शब्द शिल्पी सम्मान, वागेश्वरी साहित्य सम्मान, सुमित्रानंदन पंत स्मृति सम्मान, शिक्षक रत्न सम्मान, सृजन साधक सम्मान इत्यादि प्रमुख हैं।

          श्री श्वेतांक के पांच से अधिक साझा काव्य संग्रह प्रकाशित हैं। इनकी कविताएं देश के कई भाषाओं में लगातार अनुवादित की जा रही हैं और लगभग सभी प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं।