Breaking News

मोदी@20 सेमिनार के माध्यम से धर्मेन्द्र सिंह ने गिनाई पीएम मोदी की उपलब्धियां





बलिया।। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि 20 साल पहले नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और वहां से शुरू हुई विकास और सुशासन की यात्रा आज तक अविरल जारी है. इन 20 सालों में मोदी जी ने जनता और देश की उन्नति के लिए दिन रात एक कर परिश्रम की पराकाष्ठा को चरितार्थ किया।वह मंगलवार को टाउन हाल मोदी के बीस साल के सफल कार्यकाल के तहत modi@20 dreem meet dilivery नामक सेमिनार को संबोधित कर रहे थे।



















  श्री सिंह ने अपने सम्बोधन मे कहा कि राज्य और केंद्र सरकारों के प्रमुख के तौर पर जनसेवा के 20 साल पूरे करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देता हूं. गरीब कल्याण और अंत्योदय को समर्पित इन 20 सालों में मोदी जी ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और समय से आगे की सोच से असंभव को संभव करके दिखाया.। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पहली बार 7 अक्टूबर, 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री का पद संभाला था। 7 अक्टूबर, 2022 को उन्होंने भारतीय लोकतंत्र की चुनावी राजनीति में सीएम और पीएम के पद पर काम करते हुए अपने 20 साल पूरे किए।इन दो दशकों की खास बात ये है कि इनमें “आइडिया ऑफ मोदी यानि मोदी के विचार” का विस्तार हुआ है। 130 करोड़ भारतीयों की सेवा को समर्पित इस महत्वपूर्ण यात्रा के 20 साल पूरे होने के अवसर पर यह भी समझना चाहिए कि “मोदी मैजिक क्या है और यह कैसे काम करता है। यह समझना भी महत्वपूर्ण है कि प्रधानमंत्री मोदी अपने “आइडिया ऑफ इंडिया” को कैसे आकार दे रहे हैं।



 सेमिनार को राज्य सभा सदस्य नीरज शेखर, जयप्रकाश साहू, सुनीता श्रीवास्तव, भाजपा के जिला प्रभारी विजय बहादुर दूवे,भरत सिंह,संजय यादव , धन्नजय कन्नौजिया, छट्ठू राम आदि ने सम्बोधित किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष को स्वागत करने वालों में संजय मिश्रा, सुरेन्द्र सिंह,आलोक शुक्ला,रंजना राय,आरकेश दूवे, जयप्रकाश जयसवाल,नितु पाण्डेय, संतोष सिंह, जावेद कमर खां आदि रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू व संचालन जिला महामंत्री प्रदीप सिंह ने किया।

स्वर्णकार संघ जिलाध्यक्ष ने 51 किग्रा की माला पहनाकर किया स्वागत




भारतीय जनता पार्टी के गोरक्ष प्रान्त के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह को विधान परिषद सदस्य बनने के बाद पहली बार बलिया आने पर कार्यकर्ताओ मे स्वागत करने की होड़ लगी रही। स्वागत के क्रम मे घनश्याम दास जौहरी जिलाध्यक्ष स्वर्णकार संघ बलिया द्वारा 51 किग्रा की माला और मां कामाख्या धाम से लाये गये गमछा को ओढ़ा कर सम्मानित किया गया।



 नन्हे पदाधिकारी को किया सम्मानित



धर्मेन्द्र सिंह ने संगठन के सबसे छोटे पदाधिकारी मिंकू बाबा को माल्यार्पण कर सम्मानित किया । श्री सिंह द्वारा सम्मानित होने के बाद मिंकू (बौने  व्यक्ति ) काफ़ी उत्साहित दिखे।