Breaking News

जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन

 


बलिया।। दिनांक 04/09/2022 रविवार को विहान विद्यापीठ के प्रांगण में बलिया योगासना खेल संघ द्वारा जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विहान विद्यापीठ और सनबीम स्कूल अगरसण्डा के बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक प्रमोद कुमार उपाध्याय और योगआसन खेलसंघ के अध्यक्ष मेराज आलम द्वारा किया गया। बच्चों द्वारा विभिन्न योगासन किया गया। आर्टिस्टीक योगा ग्रुप डांस योगा सोलो योगा इत्यादि योग कलाओं को प्रदर्शन किया गया।




लिया मिश्रा हर्ष लक्ष्मी कृष्णा यादव खुशी हैप्पी अंजलि को गोल्ड, गरिमा तोसिफ सौम्या आनंद राज ने सिल्वर,अंजलि कुमारी शिवम् . आयुषी वर्मा युवराज को ब्रांज मेडल से सम्मानित किया गया। .


कार्यक्रम में विद्यालय के मैनेजर नीतीश कुमार उपाध्याय, प्रधानाचार्य अभय महापात्रा प्रोफेसर डॉ अशोक कुमार सिंह, जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय क्रीड़ा सचिव डॉ विवेक सिंह आयुष चिकित्सक किशोर कुमार उपाध्याय . बृजेश गुप्ता, राजू खान कोआरडिनेटर आजमगढ़ मण्डल, संगम वर्मा, आर्थोपेडिक डॉ कनिष्क उपाध्याय अध्यापक गण  इत्यादि मौजूद रहे।