Breaking News

बाढ़ पीड़ितों मे रेडक्रास ने वितरित किये हाइजीन किट



दुबे छपरा बलिया।। क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्राम सभा गोपालपुर , दया छपरा,जगदेवा, केहरपुर के युवतियों को शुक्रवार को पी एन इंटर कालेज दुबे छपरा मे इंडियन रेडक्रास सोसायटी के तरफ़ से हाइजीन किट का वितरण किया गया। 

           जिलाधिकारी/ अध्यक्ष इण्डियन रेड क्रास सोसायटी बलिया सौम्या अग्रवाल के निर्देशन में उप जिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र के कुशल नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के कुल 400 युवतीयों मे हाइजीनिक किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप जिलाधिकारी व पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया 

      इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि नारियों के स्वास्थ होने से पूरे परिवार सहित समाज सुदृढ़ होता है। भारत में नारियों की पूजा व सम्मान हमेशा से होता आ रहा है इसका उदाहरण हर जगह मिलता है।



वही अपने संबोधन में उप जिलाधिकारी बैरिया ने कहा कि नारियों की शिक्षा वर्तमान परिवेश में अति आवश्यक है,अगर परिवार कि एक महिला शिक्षित होती है तो पूरा परिवार शिक्षित हो जाता है। महिला को सशक्त बनाने के लिए परिवार व समाज को आगे आना होगा। इस मौके पर बैरिया क्षेत्राधिकारी, सब इंस्पेक्टर सुनील सिंह रेड क्रास सोसायटी के सभापति संजय कुमार गुप्ता , जिला समन्वयक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, सरदार सुरेंद्र सिंह खालसा , सरदार जितेन्द्र सिंह ,

श्याम बाबू रौनियार , डॉ पंकज ओझा, शशीकांत ओझा,नन्दनी सिंह, नमामि गंगे के परियोजना समन्वयक शलभ उपाध्याय, मंटु आदि सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। संचालन कुमार अभिषेक राय व अध्यक्षता  प्रधानाचार्य श्री प्रकाश मिश्र द्वारा किया गया।