Breaking News

अखिलेश यादव के फिर से सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर जिले में हर्ष




बलिया।। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर समाजवादी पार्टी बलिया ने हर्ष व्यक्त किया है। पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय "कांहजी" ने गुरूवार शाम प्रेस को जारी बयान में कहा कि पार्टी का सपा का यह राष्ट्रीय सम्मेलन देश की दिशा और भविष्य तय करेगा।






 राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर एक बार फिर से अखिलेश यादव जी के चुनाव से पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। जिससे समाजवादी पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में एक नए कलेवर के साथ मैदान में आएगी। समाज में भय का वातावरण एवं नफरत का बीज बोने वाली भाजपा सरकार का अंत होगा। कहा कि देश को आर्थिक मोर्चे पर शक्तिशाली बनाने वाली सरकार और समाज को एकता में पिरोने वाली ताकतें देश में ताकतवर होंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को अखिलेश यादव जी से उम्मीदें हैं।